Loading...
Categories
Prediction

मकर राशि 2026: जानिए अवसर-चुनौतियाँ व उपाय

मकर राशि वालों के लिए वर्ष 2026 अत्यंत महत्वपूर्ण बदलावों वाला रहेगा जिसमें आपके धैर्य की परीक्षा तो होगी ही साथ ही आपके छुपे टैलेंट के इस्तेमाल का भी अच्छा समय रहेगा वर्ष की शुरुवाती दौर में जहाँ शनि कुछ समय साढ़ेसाती का प्रभाव बनाकर रखेंगे जो परिवर्तन का सूचक होगी एवं गुरु का षष्ठ व सप्तम भाव से गोचर निश्चय ही कर्मक्षेत्र में सफलता का सूचक रहेगा जनवरी व फरवरी माह में आपके स्नेही स्वभाव के कारण से आपको लाभ होगा साथ ही परिवार व मित्रों का भी सहयोग प्राप्त होगा और किसी मनपसंद वस्तु के प्राप्त होने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा साथ ही प्रेम संबंधों में भी कुछ मजबूती सी आएगी, संभव है कि कोई नई योजना मन में बने जिससे आगे चलकर लाभ होगा, करिअर के क्षेत्र में स्थान परिवर्तन व नौकरी परिवर्तन के योग रहेंगे और विद्यार्थी वर्ग को थोड़ा अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, मार्च माह में कर्ज लेने व देने दोनों से बचें, धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और किसी नए कार्य के शुरुवात की भी अच्छी संभावनाएं बनेंगी, अप्रैल से जून माह में आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा साथ ही प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और परिवार में भी माहौल अच्छा रहने से मन में प्रसन्नता अनुभव होगी व भाग्य का सहयोग प्राप्त होते रहने के कारण से कारोबार के मार्ग में बड़ी उन्नति व आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा, किसी के साथ व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें, घरेलू वातावरण के अंदर मई के मध्य भाग या जून के प्रारंभिक भाग में हल्का सा उतार -चढ़ाव संभव रहेगा और आय-व्यय के बीच सामंजस्य बैठाने को लेकर थोड़ी चिंता सी अनुभव होगी, स्वास्थ्य का ख्याल रखें व शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें।

Join Astrology Sutras Whatsapp Channel For All Updates 

जुलाई व अगस्त माह में आपकी बुद्धि की प्रतिभा का विकास होगा एवं विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता भी प्राप्त होगी एवं भाग्य का भी निरंतर सहयोग प्राप्त होते रहने से आय-व्यय के बीच कुछ सामंजस्य बैठाने में सफल रहेंगे, व्यर्थ की यात्राओं व फिजूल खर्चों पर नियंत्रण रखें, कुछ विशेष प्रयास से आय वृद्धि के नए मार्ग खुलेंगे, सितंबर माह में किसी को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थिति में हल्का सा सुधार होगा किंतु दैनिक खर्चों में वृद्धि के भी योग बनते दिखते हैं, सरकारी कर्मचारी से व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें, अक्टूबर माह में नए वस्त्र या आभूषण या वाहन खरीदने के योग बनते हैं और अच्छे लोगों की संगति से लाभ प्राप्त होगा एवं दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा, नवंबर व दिसंबर माह में हल्के उतार-चढ़ाव के साथ उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे व कुछ विशेष प्रयास से आय में वृद्धि होने के योग बनेंगे, आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा एवं भाग्य का सहयोग प्राप्त होने से किए गए प्रयास सफल सिद्ध होंगे किंतु दैनिक दिनचर्या में स्वास्थ्य बाधा बन सकता है अतः खान-पान का ध्यान रखें, धैर्य व संयम के साथ लिए गए निर्णयों से लाभ होगा।

वर्ष 2026 के इन अशुभ तिथियों में रखें विशेष ध्यान

जनवरी:- 6, 7, 8, 12, 13, 25 व 26।
फरवरी:- 2, 3, 13, 15, 26 व 28।
मार्च:- 2, 3, 4, 8, 10, 12, 15 व 20।
अप्रैल:- 18, 21, 27 व 28।
मई:- 2, 4, 6, 15, 23 व 30।
जून:- 3, 6, 11, 19, 27 व 28।
जुलाई:- 3, 5, 10, 20, 22, 25, 29 व 30।
अगस्त:- 3, 5, 11, 17, 20 व 30।
सितंबर:- 4, 7, 10, 11, 20, 21, 24, 28 व 30।
अक्टूबर:- 5, 9, 14, 19, 25 व 30।
नवंबर:- 2, 4, 10, 14, 25, 28 व 29।
दिसंबर:- 3, 8, 11, 16, 18, 19 व 27।

वर्ष 2026 के इन शुभ तिथियों में करें नए कार्य की शुरुवात

जनवरी:- 5, 14, 15, 27 व 31।
फरवरी:- 1, 11, 12, 14, 25 व 27।
मार्च:- 5, 7, 21, 22, 23 व 25।
जून:- 5, 7, 9, 13, 29 व 30।
सितंबर:- 5, 6, 14, 21, 22 व 29।
नवंबर:- 5, 13, 21, 27 व 30।
दिसंबर:- 4, 6, 8, 10, 19, 25, 30 व 31।

उपाय

1. शनिवार के दिन किसी भिखारी को नमकीन, मीठा व पानी का दान करें।
2. गणेश जी को नित्य दूर्वा व घी का दीपक अर्पित कर गणेश चालीसा का पाठ करें।
3. शुक्रवार के दिन 14 वर्ष से छोटी कन्या को चॉकलेट-चिप्स गिफ्ट करें।

जय श्री राम।