Loading...
Categories
Numerology Recent Post

मूलांक 6: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

मूलांक 6: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

 

मूलांक 6 वाले व्यक्ति दीर्घायु, सबल, हंसमुख और दूसरों को सम्मोहित करने में निपुण होते हैं जितनी तेजी से मूलांक 6 वाले व्यक्ति दूसरों को सम्मोहित कर लेते हैं उतनी तेजी से अन्य किसी मूलांक के व्यक्ति नही कर सकते है, इस मूलांक के व्यक्ति यौवन-ज्वार से पूर्ण व रति क्रीड़ा में चतुर होते हैं, विपरीत लिंगी व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित करने में ये निपुण होते हैं ये स्वभाव से मिलनसार व शीघ्र ही सबके साथ घुल-मिल जाने वाले होते हैं, कलाकार का हिर्दय एवं सौंदर्य वृत्ति इनमें जन्मजात होती है, अधिक से अधिक सुंदर बने रहना इनका स्वभाव होता है, अव्यवस्था, गंदगी एवं असभ्यता से इन्हें चिढ़ होती है, सुरुचिपूर्ण एवं सलीकेदार कपड़े पहनना एवं बन-ठनकर रहने की प्रवति होती है, भौतिक सुखों में पूर्णतयः आस्था रखते हुए ऐसे व्यक्ति जीवन का सही आनंद उठाते हैं।

 

 

मूलांक 6 वाले व्यक्ति धन का अभाव रहते हुए भी ये दिल खोलकर खर्च करते हैं साथ ही धन संचय करने में भी ये निपुण होते हैं और शीघ्र ही लोगों में लोकप्रिय हो जाते हैं तथा सांसारिक होते हुए भी हिर्दय से उदार व नीतिज्ञ होते हैं, दूसरों की प्रगति इन्हें सहन नही होती, यह स्पर्धा तो कभी-कभी हठ का भी रूप धारण कर लेती है जिससे इन्हें हानि भी उठानी पड़ती है, इनमे दूसरों को प्रभावित करने की अद्भुद क्षमता होती है तथा ये दूसरों से इस ढंग से बात करते हैं कि सामने वाला हां बोल देता है, इनका सुडौल व आकर्षक शरीर, नम्र वाणी, मोहक व्यक्तित्व तथा चेहरे की सौम्यता इन्हें सफलता देने में विशेष सहायक होती है।

 

मूलांक 6 वालों के लिए शुभ तारीखें:-

 

प्रत्येक मास की 6, 15 व 24 तारीख इनके लिए शुभ होती है परंतु 3, 6, 9, 12, 15, 18, 21, 24, 27 व 30 तारीख भी इनके लिए अनुकूल रहती है।

 

मूलांक 6 वालों के लिए शुभ दिवस:-

 

बुधवार व शुक्रवार इनके लिए शुभ होता है साथ ही यदि इन्ही दिनों में शुभ तारीख भी मिल जाए तो वो दिन और अनुकूल हो जाता है।

 

मूलांक 6 वालों के लिए शुभ वर्ष:-

 

जीवन का 6, 15, 24, 33, 42, 51, 60, 69 तथा 78 वां वर्ष इनके लिए परिवर्तनकारी व श्रेष्ठ रहता है।

 

मूलांक 6 वालों के लिए शुभ रत्न:-

 

मूलांक 6 वालों के लिए हीरा सबसे शुभ रत्न होता है।

 

मूलांक 6 वालों के लिए प्रधान देवी:-

 

मूलांक 6 वालों के लिए दुर्गा जी प्रधान देवी होती हैं अतः मूलांक 6 वालों को नित्य “दुर्गा सप्तशती” का पाठ करना चाहिए।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras {Astro Walk Of Hope}
Mobile:- 9919367470

Categories
Numerology Recent Post

मूलांक 3: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

मूलांक 3: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

 

मूलांक 3 साहस, शक्ति एवं दृढ़ता का प्रतीक है, इस अंक को प्रतिष्ठापक तथा संघर्ष का जीवन उदहारण के रूप में कहा जा सकता है, इन्हें पग-पग पर संघर्ष करना पड़ता है, विचारों को व्यवस्थित रूप से अभिव्यक्त करने में मूलांक 3 के व्यक्ति बड़े ही कुशल होते हैं, अपनी भावनाओं एवं विचारों का जिस उत्तम रीति से ये दिग्दर्शन करा सकते हैं वैसे अन्य कोई मूलांक के व्यक्ति नही करा सकते, इनके पास द्रव्य संग्रह भी बड़ी कठिनाई से हो पाता है, मूलांक 3 के व्यक्ति दिन-रात परिश्रम कर के कमाने में लगे रहते हैं किंतु यह जितना भी कमाते है सब खर्च हो जाता है अर्थात मूलांक 3 वाले व्यक्ति की संग्रह शक्ति कमजोर होती है यह जल्दी कुछ भी संग्रह नही कर पाते हैं।
मूलांक 3 वालों में स्वार्थ भावना कुछ विशेष होती है, काम पड़ने पर यह विरोधियों से घुल-मिल जाते हैं और काम निकल जाने पर उसे छिटकाते भी देर नही लगाते, मूलांक 3 वाले व्यक्तियों की महत्वकांक्षाएं बढ़ी-चढ़ी रहती है, अति शीघ्र उन्नति के शिखर पर पहुँच जायूँ यही इनकी महत्त्वकांक्षा होती है, छोटा पद, छोटा कोष और छोटा कार्य इन्हें पसंद नही होता है, रक्त से संबंधित व्यक्ति एवं भाइयों से इन्हें विशेष लाभ नही होता, यह बात अलग है कि लचीले स्वभाव के कारण से ये सबके साथ निभा जाते हैं परंतु फिर भी पारिवारिक घनिष्ठता में संदेह ही रहता है, मूलांक 3 वाले व्यक्ति जरा सा भी ऊँचा पद या प्रभुत्व मिलने पर स्वेच्छाचारिता की ओर बढ़ने लगते हैं पर इसके साथ ही ये बुद्धिमान, ईमानदार एवं उदार हिर्दय वाले होते हैं।

मूलांक 3 वालों के लिए शुभ तारीखें:-

मूलांक 3 वालों के लिए प्रत्येक मास की 3, 12, 21 तथा 30 तारीख शुभ होती है।

मूलांक 3 वालों के लिए शुभ वर्ष:-

मूलांक 3 वालों के लिए 3, 12, 21, 30, 33, 36, 48, 57, 66, 75 व 84 वर्ष बेहद भाग्योदयकारक होता है तथा इन वर्षों में उन्नति प्राप्त होती है।

मूलांक 3 वालों के लिए प्रधान ग्रह:-

मूलांक 3 वालों के लिए देव गुरु बृहस्पति प्रधान ग्रह होते हैं जो साहस, शक्ति एवं श्रम के अतिरिक्त विद्या, ज्ञान व धर्म के भी प्रतीक हैं।

मूलांक 3 वालों के लिए शुभ रत्न:-

मूलांक 3 वालों के लिए पोखराज सबसे शुभ रत्न होता है जो कि इनके भाग्योदय में विशेष सहायक सिद्ध होता है।

मूलांक 3 वालों के लिए प्रधान देवता:-

मूलांक 3 वालों के लिए विष्णु जी प्रधान देवता है अतः मूलांक 3 वालों को नित्य “विष्णु सहस्त्रनाम” का पाठ करना चाहिए।

मूलांक 3 वालों के लिए अशुभ तिथि:-

मूलांक 3 वालों के लिए प्रत्येक मास की 1, 7, 16 व 25 तिथि अशुभ होती है अतः इस दिन कोई भी शुभ कार्य की शुरुवात नही करनी चाहिए।

 

 

 

 

मूलांक 3 वालों के लिए अशुभ वर्ष:-

मूलांक 3 वालों के लिए 4, 7, 13, 16, 22, 25, 31, 34, 40, 43, 49, 52, 58, 61, 67, 70, 76 व 79 वर्ष अशुभ होते हैं अतः इन वर्षों में थोड़ा सावधान रहें।
जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470
Categories
Numerology Recent Post

मूलांक 2: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

मूलांक 2: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

 

 

मूलांक 2 से संबंधित व्यक्ति अधिक कल्पनाशील, भावुक, सहिर्दय, सरलचित्त एवं कोमल मन वाले होते हैं, ये नई से नई कल्पनाओं की सृष्टि में रमे रहते हैं, मूलांक 2 वाले व्यक्ति न तो अधिक समय तक किसी कार्य में स्थिर रहते हैं और न ही किसी एक बात पर लंबे समय तक सोच-विचार कर सकते हैं क्योंकि इन्हें नित नए विचार सूझते रहते हैं और ये उन्हें क्रियान्वित करने के लिए जूझते हुए दिखाई देते हैं, मूलांक 2 वाले व्यक्ति शारीरिक रूप से सबल नही होते हैं, ये मूलतः बुद्धिजीवी होते हैं शरीरजीवी नही इसलिए शरीर की अपेक्षा मस्तिष्क से अधिक सबल एवं स्वस्थ होते हैं।

 

सौंदर्य के प्रति मूलांक 2 वाले व्यक्ति रुचि परिष्कृत होती है, प्रेम और सौंदर्य के क्षेत्र में ये महारथी कहे जा जाते हैं, दूसरों को सम्मोहित करने की कला में ये प्रवीण होते हैं, अपरिचित से अपरिचित व्यक्ति को भी परिचित बना लेना इनके बाएं हाथ का खेल होता है, मूलांक 2 वाले व्यक्तियों में प्रायः आत्मविश्वास की कमी रहती है फलस्वरूप ये कोई भी निर्णय तुरंत नही ले पाते हैं चाहे छोटी से छोटी बात हो या चाहे बड़ी से बड़ी समस्या ये उसमें उलझे रहते हैं, यह कार्य करूँ या न करूँ इस बात पर तुरंत निर्णय ले पाना इनके बस की बात नही होती, मूलांक 2 के व्यक्ति स्वभाव से शंकालु होते हुए भी दूसरों के हित का पूरा ध्यान रखते हैं, “ना” कहना इनके वश की बात नही होती है, दूसरों के मन की बात को जान लेने में ये प्रवीण होते हैं एवं ललित कलाओं में इनकी जन्म से ही रुचि होती है।

मूलांक 2 वाले व्यक्तियों के लिए शुभ तारीखें:-

मूलांक 2 वालों के लिए प्रत्येक माह की 2, 11, 20 और 29 तारीखें शुभ होती हैं।

मूलांक 2 वालों के लिए शुभ वर्ष:-

मूलांक 2 वाले व्यक्तियों के लिए 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64 एवं 73वां वर्ष भाग्योन्नति कारक कहा जा सकता है, शास्त्रों में 7 अंक को भी मूलांक 2 का मित्र कहा गया है अतः 7, 16, 25, 34, 43, 52 तथा 61वां वर्ष भी इनके लिए श्रेष्ठ रहता है, इसके अतिरिक्त 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65 तथा 74वां वर्ष भी इनके लिए अतियुक्तम कहे जा सकते हैं।

मूलांक 2 वालों के लिए शुभ दिन:-

मूलांक 2 वालों के लिए सोमवार सबसे शुभ दिन होता है।

मूलांक 2 वालों के लिए शुभ रंग:-

मूलांक 2 वालों के लिए श्वेत अर्थात सफेद रंग बेहद शुभ होता है अतः इन्हें किसी भी शुभ कार्य में जाते समय सफेद वस्त्र अवश्य पहनना चाहिए।

मूलांक 2 वालों के लिए रत्न:-

मूलांक 2 वालों के लिए मोती सबसे शुभ रत्न होता है अतः इन्हें जीवन में शीघ्र सफलता हेतु बाजरे का मोती अवश्य धारण करना चाहिए।

मूलांक 2 वालों के लिए प्रधान देवता:-

मूलांक 2 वालों के चंद्र प्रधान देवता होते हैं अतः इन्हें नित्य चंद्र मंत्र “ॐ सोमाय नम:” का जाप करना चाहिए।

मूलांक 2 वालों के लिए अशुभ तिथि:-

मूलांक 2 वालों के लिए प्रत्येक मास की 5, 14 व 23 तारीख अशुभ होती है अतः इन तारीखों में इन्हें कोई भी शुभ कार्य नही करना चाहिए।

मूलांक 2 वालों के लिए अशुभ वर्ष:-

मूलांक 2 वालों के लिए 5, 14, 23, 32, 41, 50, 59, 68, 77 व 86 वर्ष अशुभ होते हैं अतः इन वर्षों में इन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470

Categories
Numerology

मूलांक क्या होता है:-

अंग्रेजी महीनों के किसी महीने में 30 तो किसी महीने में 31 दिन होते हैं, आमतौर पर 1 से 9 तारीख तक जन्मे व्यक्तियों के जन्मांक को ही मूलांक कहते हैं, इससे आगे की तारीख जोड़कर मूलांक बनाया जाता है।

सामान्य भाषा मे जन्म तारीख के जोड़ को मूलांक कहते हैं मूलांक केवल 1 से 9 अंक तक ही होते हैं।

उदहारण के लिए मान लीजिए किसी व्यक्ति का जन्म किसी महीने के 2 तारीख को हुआ हो तो उसका मूलांक 2 हुआ, ठीक उसी तरह यदि किसी व्यक्ति का जन्म किसी महीने के 5 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 5 हुआ उसी तरह से 1 से 9 अंक तक की तारीख के जन्मे व्यक्ति का मूलांक निकाला जाता है।

यदि किसी व्यक्ति का जन्म 9 से ज्यादा तारीख का तो कैसे निकाले मूलांक:-

यदि किसी व्यक्ति का जन्म 9 से ऊपर तारीख का हो तो उन दोनों अंकों को जोड़कर जो अंक प्राप्त होता है उसको मूलांक कहते हैं।

उदहारण:-

10 तारीख के जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1+0= 1 हुआ।

11 तारीख के जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1+1= 2 हुआ।

25 तरीख के जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2+5= 7 हुआ।

इसी तरह सभी व्यक्तियों का मूलांक निकलता है।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
9919367470