Loading...
Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

मार्च 2020: मिथुन लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

मार्च 2020: मिथुन लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

 

 

मिथुन लग्न वालों के लिए मार्च 2020 अच्छा रहेगा माह की शुरुवात में लग्नेश बुध भाग्य स्थान से सूर्य के साथ गोचर करेंगे अतः भाग्य की वृद्धि होगी, वर्तमान में बुध वक्री अवस्था से गोचर कर रहे हैं जिस कारण से भाग्य का पूर्ण सहयोग नही मिल पा रहा था किंतु 9 मार्च को बुध मार्गी होंगे फलस्वरूप भाग्य का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, धार्मिक यात्राएं हो सकती है, पिता की भी उन्नति होगी, यदि आपके कोई छोटे भाई-बहन है तो उनकी उन्नति होगी, जो लोग फाइनेंस, बैंक, मार्केटिंग से जुड़ा हुआ कार्य करते हैं उनके लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, एकादश भाव से शुक्र का गोचर भी आपके लिए शुभ रहेगा अतः यदि आपका विवाह हो गया है व संतान की चाह रखते हैं तो कन्या रत्न की प्राप्ति होगी, यदि आपकी संतान है तो उनकी उन्नति होगी, प्रेमियों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा सिद्ध होगा क्योंकि पंचम भाव से हम प्रेम का विचार करते हैं जहाँ शुक्र अपनी मूल त्रिकोण राशि तुला को देख रहे हैं, नए मित्र बन सकते हैं, विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा सिद्ध होगा।
मिथुन लग्न वालों के लिए अष्टम से शनि का गोचर रहेगा मेरा ऐसा मत है कि जब भी गोचरवश शनि अष्टम में आता है तो भ्रष्टाचार से जुड़े लोगों को जेल यात्रा कराता है क्योंकि अष्टम स्थान बंधन का भी भाव होता है अतः जिनका कार्य भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है वह मार्च महीने में थोड़ा सावधान रहें, शनि मंद ग्रह है और अष्टम का शनि शनै-शनै मृत्यु की ओर लेकर जाता है अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, वाहन सावधानी से चलाएं, जिनकी उम्र 55-60 के ऊपर है उनको कमर या जोड़ों या पैर में दर्द की शिकायत हो सकती है, 30 मार्च को गुरु भी गोचर बदलकर आपके अष्टम भाव में आ जाएंगे अतः जिनकी उम्र अधिक है या जिन्हें दिल की बीमारी या रक्तचाप संबंधित बीमारी है वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।
माह की शुरुवात में गुरु, मंगल व केतु की युति सप्तम स्थान में रहेगी जिन पर लग्न से गोचरस्थ राहु की पूर्ण दृष्टि रहेगी अतः नौकरी पेशा लोगों के लिए यह माह अच्छा रहेगा, आय में वृद्धि होगी व आय के नए स्त्रोत बनेंगे, यदि आप पार्टनरशिप में नए कार्य की शुरुवात करना चाहते हैं तो जीवनसाथी को साझेदार बनाकर करें अत्यंत लाभ होगा क्योंकि कर्मेश गुरु सप्तम भाव में अपनी मूल त्रिकोण राशि से गोचर करेंगे अर्थात केंद्र का स्वामी, केंद्र से ही गोचर करेगा जो कि लाभकारी सिद्ध होगा, जीवनसाथी से लाभ प्राप्त होगा किन्तु सप्तम स्थान पर मंगल व केतु की युति को दामपत्य जीवन के लिहाज से शुभ नही माना जाता है अतः जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, इस माह जीवनसाथी का स्वभाव आक्रामक रहेगा जो कि विवाद व तनाव की स्थिति उत्पन्न करेगा, 29 मार्च को शुक्र गोचर बदलकर आपके द्वादश भाव में अपनी राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे जिस कारण से यात्राओं के योग बनेंगे, जो विद्यार्थी पढ़ाई के लिए बाहर जाना चाहते हैं उनके लिए 29 मार्च के बाद का समय अच्छा रहेगा किन्तु शिक्षा में कुछ व्यवधान भी आ सकते हैं, धार्मिक यात्रा होंगी, 14 मार्च को सूर्य गोचर बदलकर आपके कर्म स्थान में आ जाएंगे अतः नए कार्य की शुरुवात हो सकती है, आय में वृद्धि होगी, समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा, पिता की उन्नति होगी।
कुल मिलाकर मिथुन लग्न वालों के लिए मार्च 2020 अच्छा रहेगा जिसमें उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, संतान की उन्नति होगी, जिनका विवाह हो गया है व संतान की चाह रखते हैं उन्हें कन्या रत्न की प्राप्ति होगी, जीवनसाथी से लाभ प्राप्त होगा किन्तु जीवनसाथी से विवाद भी हो सकते हैं, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, भ्रष्टाचार से जुड़े लोगों को जेल यात्रा हो सकती है, जीवनसाथी को साझेदार बनाकर नया कार्य शुरू करने से लाभ प्राप्त होगा, जो लोग नए कार्य की शुरुवात हेतु कर्ज लेना चाहते हैं उनके लिए 4 मार्च से 12 मार्च अच्छा समय रहेगा इसमें आप कर्ज के लिए निवेदन कर सकते हैं व आपका कर्ज भी स्वीकृत होने की पूर्ण संभावना रहेगी, जब भी चंद्र आपके 6, 8, 12 भावों से गोचर करें तब थोड़ा सावधान रहें, खर्चों पर नियंत्रण रखें, फालतू विवाद से बचें, मेरे अनुसार यदि वृषभ लग्न के व्यक्ति गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें व नित्य विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें तो शुभ रहेगा।

विशेष:- 

यदि नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं या नौकरी परिवर्तन करना चाहते हैं तो 29 मार्च तक कर लें क्योंकि 30 मार्च को गुरु गोचर बदलकर आपके अष्टम भाव में आ जाएंगे जो कि नया कारोबार शुरू करने, नौकरी परिवर्तन करने के लिए शुभ नही रहेगा।
जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470
Categories
Gochar Fal Prediction

मिथुन लग्न के लिए वर्ष 2020 कैसा रहेगा:-

मिथुन लग्न के व्यक्तियों के लिए वर्ष 2020 सामान्य रहेगा वर्ष के आरंभ में जो व्यक्ति पार्टनरशिप के साथ कार्य की शुरुवात करना चाहते हैं उनके लिए यह अच्छा समय रहेगा साथ ही कार्य क्षेत्र में भाग-दौड़ से उन्नति प्राप्त होगी, गुरु व केतु का सप्तम से गोचर हो रहा है सप्तम भाव पत्नी का भाव है और गुरु व केतु मोक्ष के ग्रह है जिस कारण से पत्नी का रुझान थोड़ा धार्मिक होगा व पत्नी से विवाद रहेगा।

अष्टम में आया हुआ शनि बहुत शुभ नही है क्योंकि अष्टम भाव मृत्यु का भाव है, ग्रंथकारों का भी यही मत है अतः थोड़ा सावधान रहें मकर राशि काल पुरुष का पैर है अतः जिनकी उम्र ज्यादा है उनको पैरों व जोड़ों की समस्या हो सकती है शनि की तीसरी दृष्टि कर्म भाव पर है अतः कार्य को लेकर भाग-दौड़ करनी पड़ेगी व शनि की सातवीं दृष्टि दूसरे भाव पर है जो कि कुटुंब, धन व वाणी का भाव है जिस कारण से धन अधिक खर्च होगा व कुटुंब से मतभेद रहेगा और वाणी भी थोड़ी गर्म मिजाज की रहेगी साथ ही शनि की दसवीं दृष्टि पंचम भाव पर अपनी उच्च राशि तुला पर होने के कारण से संतान का उत्तम सुख मिलेगा व तकनीकि क्षेत्र में सफलता मिलेगी साथ ही जटिल से जटिल कार्य भी अपनी बुद्धि के प्रयोग से दूर कर सकेंगे।

30 मार्च 2020 को गुरु मकर राशि मे प्रवेश करेंगे और 29 जून तक रहेंगे जिस कारण से विद्यार्थियों की पढ़ाई में अड़चन आ सकती है इस दौरान संतान को भी कष्ट रह सकता है या संतान से विवाद हो सकता है अष्टम से गुरु का गोचर स्वास्थ में कुछ परेशानी बड़ा सकता है अतः स्वास्थ का ख्याल रखें, गर्भवती महिलाओं को इस दौरान विशेष ध्यान रखना चाहिए।

मिथुन लग्न के व्यक्तियों के लिए वर्ष 2020 में विदेश यात्रा के भी योग बनेंगे तथा अच्छा धन लाभ भी होगा तथा गुरु के सप्तम में गोचर करने के कारण से आमदनी में इजाफा होगा तथा स्वास्थ में भी सुधार होगा और भाई-बहनों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, मिथुन लग्न के जो व्यक्ति व्यापार करते हैं या पार्टनरशिप में कोई काम करते हैं उनके लिए यह समय काफी अच्छा है क्योंकि गुरु कर्मेश होकर सप्तम भाव में अपनी मूल त्रिकोण राशि से गोचर करेगा।
मिथुन लग्न वालों के लिए राहु का लग्न से गोचर शुभ है, राहु एक भ्रम है, माया है और बुध वाणी का प्रतिनिधित्व करता है अतः बुध की राशि से राहु का गोचर झूठ बुलवाकर कार्य निकलवाता है अतः झूठ बोलकर अपना कार्य सिद्ध न करें तथा जो लोग गलत कार्य करते हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं या रिश्वत लेते हैं उनको विशेष सावधानी रखनी चाहिए क्योंकि सितंबर से राहु का गोचर द्वादश भाव से होगा और अष्टम से शनि का गोचर भी बंधन योग देता है जिस कारण से जेल यात्रा भी करनी पड़ सकती है विशेषतः जब बुध द्वादश भाव अर्थात वृषभ राशि से गोचर करेगा उस समय विशेष सावधान रहना उचित रहेगा।
कुल मिलाकर वर्ष 2020 का आरंभ मिथुन लग्न के लिए शुभ है  मध्य भाग मिला-जुला व अंतिम भाग संघर्ष भरा रहेगा मेरे अनुसार मिथुन लग्न के व्यक्ति यदि नित्य शनि मंदिर जाकर शनि स्तोत्र का पाठ करें व गाय को हरी सब्जी या साग खिलाएं तो बेहद शुभ रहेगा।
बाकी कौन सा महीना आपके लिए कैसा रहेगा और उस महीने में कौन सा दिन आपके लिए शुभ है व कौन सा अशुभ इसके लिए मैं हर महीने गोचरफल लिखूँगा अतः आप सभी जुड़े रहें व अपना अनुभव भी समय के साथ साझा करते रहें।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mob-9919367470