17 जनवरी को जन्मे व्यक्तियों का व्यक्तित्व बेहद रहस्यमयी, गंभीर और प्रभावशाली होता है क्योंकि एक तरफ जहाँ इनकी सूर्य राशि मकर होती है तो वहीं मूलांक (1+7= 8) होने से शनि का विशेष प्रभाव 17 जनवरी को जन्में व्यक्तियों पर रहता है यह संयोग आपको बाकियों से अलग और विशेष बनाता है।
17 जनवरी को जन्में व्यक्तियों की प्रमुख विशेषताएं
17 जनवरी को जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जो कि “भाग्य का अंक” (Number of Destiny) कहा जाता है 17 जनवरी को जन्मे लोग अक्सर गलत समझे जाते हैं (Misunderstood) साथ ही ऐसे व्यक्ति कभी-कभी अपने हृदय में बहुत अकेलेपन को महसूस करते हैं, भले ही भीड़ में क्यों न खड़े हों।
17 अंक में 1 (सूर्य) और 7 (केतु) का समावेश है जो अंततः 8 (शनि) बनता है, सूर्य आत्मा है और केतु मोक्ष/वैराग्य अतः इन दोनों का मिलन व्यक्ति को भौतिक दुनिया में रहते हुए भी आध्यात्मिक गहराई देता है, चूंकि शनि ‘कर्मफल दाता’ है इसलिए 17 जनवरी को जन्मे लोगों को जीवन में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता और अपनी सफलता के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है लेकिन जब सफल होते हैं, तो वह सफलता स्थायी और विशाल होती है साथ ही ऐसे व्यक्ति धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से पहाड़ की चोटी पर पहुँचती है 17 जनवरी के लोग जन्मजात महत्वाकांक्षी होते हैं और अनुशासन एवं परंपरा का सम्मान करते हैं।
प्रमुख व्यक्तित्व विशेषताएं (Key Personality Traits)
अदम्य महत्वाकांक्षा (Ambition): ऐसे व्यक्ति छोटे सपनों से संतुष्ट नहीं होते इनका लक्ष्य हमेशा शीर्ष पर पहुँचना होता है।
गंभीरता और रिजर्व नेचर: ऐसे व्यक्ति ज्यादा बातूनी नहीं होते साथ ही अपनी योजनाएं (Plans) किसी के साथ साझा करना पसंद नहीं करते ऐसे व्यक्ति “Silent Workers” होते हैं।
विलंब से सफलता (Success after Delay): इनके जीवन का पहला भाग (लगभग 30-35 वर्ष तक) संघर्षपूर्ण हो सकता है, लेकिन जीवन का उत्तरार्ध (Second half) अत्यंत सफल, धनवान और प्रतिष्ठित होता है।
न्यायप्रिय और स्पष्टवादी: शनि के प्रभाव के कारण ये झूठ और धोखे को बर्दाश्त नहीं करते साथ ही ऐसे व्यक्ति कड़वा सच बोलने में भी संकोच नहीं करते जिस कारण कई बार इनके दुश्मन बन जाते हैं।
आर्थिक प्रबंधन (Financial Wizardry): ऐसे व्यक्ति धन संचय और निवेश में माहिर होते हैं और फिजूलखर्ची से बचते हैं साथ ही भविष्य के लिए सुरक्षा घेरा बनाकर चलते हैं।
करिअर और कार्यक्षेत्र
17 जनवरी को जन्मे लोग उन क्षेत्रों में चमकते हैं जहाँ धैर्य, अनुशासन और दूरदर्शिता की आवश्यकता होती है
लेखन और साहित्य: गहरे विचारों के कारण से ऐसे व्यक्तियों के लिए लेखन का काम अच्छा रहता है।
राजनीति और प्रशासन: सत्ता और अधिकार को संभालने की इनमें जन्मजात क्षमता होती है।
बिजनेस और रियल एस्टेट: शनि (भूमि का कारक) और अंक 8 (धन) का संयोग इन्हें निर्माण एवं बड़े व्यापार में सफल बनाता है।
अभिनय: ऐसे व्यक्ति अपनी भावनाओं को अभिनय के माध्यम से बहुत गहराई से व्यक्त कर सकते हैं।
प्रेम और वैवाहिक जीवन
प्रेम के मामले में ऐसे व्यक्ति “Old School” की तरह होते हैं और फ्लर्ट करना पसंद नहीं करते साथ ही वफादार होते हुए भी अपनी भावनाओं को व्यक्त (Expressive) करने में कुछ संकोच अनुभव करते हैं ऐसे व्यक्तियों के जीवनसाथी अक्सर शिकायत कर सकते है कि वे बहुत ‘रूखे’ या ‘व्यावहारिक’ (Practical) हैं और रिश्तों को जिम्मेदारी की तरह निभाते हैं लेकिन अच्छाई यह है कि धोखा कभी नहीं देते हैं, इनका दाम्पत्य जीवन अधिकांश सामान्य रहता है।
ताकत (Strengths)
लौह संकल्प (Iron Will): इनकी सबसे बड़ी ताकत इनकी इच्छाशक्ति है एक बार जब किसी लक्ष्य को ठान लेते हैं, तो दुनिया की कोई भी ताकत, बाधा या विफलता इन्हें रोक नहीं पाती क्योंकि ऐसे व्यक्ति हार नहीं मानते और अंत तक प्रयास करते रहते हैं।
गहन विश्लेषक (Deep Thinkers): 17 (1+7=8) का अंक इन्हें सतह के नीचे देखने की क्षमता देता है, ऐसे व्यक्ति लोगों के इरादों को जल्दी भांप लेते हैं और बेहतरीन रणनीतिकार (Strategists) साबित होते हैं।
धैर्य और सहनशक्ति: जहाँ दूसरे लोग जल्दबाजी में हार मान लेते हैं, 17 जनवरी को जन्में लोग अंत तक डटे रहते हैं क्योंकि ये जानते हैं कि बड़ा साम्राज्य एक दिन में नहीं बनता है।
वफादारी और जिम्मेदारी: ऐसे जिसे अपना मानते हैं (चाहे परिवार हो या संस्था), उसके प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं और संकट के समय भागते नहीं, बल्कि ढाल बनकर खड़े रहते हैं।
संगठनात्मक कौशल (Organizational Skills): ऐसे व्यक्ति अव्यवस्था (Chaos) को पसंद नहीं करते साथ ही चीजों को व्यवस्थित करना और लंबी अवधि की योजना बनाना इनके खून में होता है।
कमजोरियां (Weaknesses)
निराशावाद और अकेलापन (Melancholy): शनि के प्रभाव के कारण ऐसे व्यक्ति अक्सर अवसाद (Depression) या उदासी की ओर जल्दी झुक जाते हैं इन्हें लगता है कि पूरी दुनिया इनके खिलाफ है।
संदेह करने की आदत (Suspicious Nature): ऐसे व्यक्ति आसानी से किसी पर भरोसा नहीं करते जिस कारण से इनका यह शक कभी-कभी अच्छे रिश्तों को भी खराब कर देता है।
अति-महत्वाकांक्षा (Workaholic): सफलता पाने की धुन में ऐसे व्यक्ति अक्सर अपने स्वास्थ्य और परिवार को नजरअंदाज कर देते हैं और “आराम” को “समय की बर्बादी” मानते हैं।
प्रतिशोध की भावना (Vindictive): यदि कोई इनके साथ बुरा करता है, तो उसे आसानी से माफ नहीं करते और लंबे समय तक मन में बात दबाकर रखते हैं साथ ही सही समय आने पर जवाब देते हैं।
कठोर वाणी: सत्य बोलने के चक्कर में ये कई बार निष्ठुर (Ruthless) हो जाते हैं, जिससे सामने वाले की भावनाएं आहत हो सकती हैं।
17 जनवरी को जन्में व्यक्तियों के लिए शुभ तत्व (Lucky Elements)
शुभ अंक (Lucky Numbers): 8, 17, 26।
शुभ दिन (Lucky Days): शनिवार, रविवार और सोमवार।
शुभ रंग (Lucky Colors): काला, गहरा नीला, जामुनी (Purple) और स्लेटी (Grey)।
शुभ रत्न (Lucky Gemstones): नीलम (Blue Sapphire), जामुनिया (Amethyst) या काला मोती (Black Pearl)।
विशेष:- कोई भी रत्न बिना कुंडली दिखाए पहनने पर नुकसान भी करता है अतः कुंडली या हाथ दिखाकर एवं उचित परामर्श लेकर ही रत्न धारण करें।
‘संघर्ष से शिखर तक’ की यात्रा
17 जनवरी को जन्मे व्यक्तियों का जीवन “कठिनाइयों से महानता की ओर” (Adverisity to Greatness) की एक उत्कृष्ट यात्रा है 17 जनवरी को जन्में व्यक्ति ‘आसान रास्ते’ के लिए नहीं, बल्कि ‘मंजिल के निर्माण’ के लिए जन्म लेते हैं और इनका व्यक्तित्व एक ‘नारियल’ की तरह होता है बाहर से बेहद सख्त, गंभीर और अभेद्य, लेकिन भीतर से संवेदनशील, वफादार और परोपकारी, जहाँ अंक 1 (सूर्य) इन्हें राजा जैसी महत्त्वाकांक्षा देता है और अंक 7 (केतु) इन्हें दार्शनिक गहराई देता है, वहीं इनका योग अंक 8 (शनि) इन्हें वह ‘कर्मयोगी’ बनाता है जो शून्य से शुरू करके शिखर तक पहुँचने का दम रखते है।
जय श्री राम।