Loading...
Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

शरीर पर स्थित और आपका व्यक्तित्व भाग-२

शरीर पर स्थित और आपका व्यक्तित्व भाग-२

शरीर पर तिल और आपका व्यक्तित्व
शरीर पर तिल और आपका व्यक्तित्व

 

शरीर पर स्थित तिल और आपका व्यक्तित्व भाग:-१ की link मैं आप सभी को इस पोस्ट की शुरुवात व अंत दोनों जगह उपलब्ध करा रहा हूँ:-

शरीर पर स्थित तिल और आपका व्यक्तित्व

 

भाग:-२

 

तस्या: शुभ वग्ममरालपदक्ष्य राज्यावृतं कृष्णावंशाल शुक्लम्र।

प्रास्पन्दतैक नयन सुकैशया, मीनाहत नइममिताभिताग्राम।।

सुन्दरकान्डे त्रिशा: सर्गा।।२।।

(श्रीमद वाल्मीकि रामायणै)

 

भावार्थ:-

सुंदर केशों वाली सीता, बांकी बनौलियों से घिरा हुआ परम मनोहर काला तिल, श्वेत और विशाल बायाँ नेत्र फड़कने लगा जैसे कि मानो मीन के आघात से लाल रक्त हिलने लगा हो, आर्या सीता को अशोक वाटिका में, शोकाकुल स्थिति में उपर्युक्त शकुन हुआ, जिससे उनका शोक जाता रहा, मन शांत हो गया और हिर्दय हर्ष से चहक उठा।

तिलों का अपना विशेष महत्व है, शकुन-अपशकुन के अतिरिक्त शरीर के विभिन्न अंगों में स्थित होने से विभिन्न प्रकार के फल प्राप्त होते हैं, मस्सा और तिल के बारे में “वराहमिहिर” जी ने बताया है कि यदि मस्सा शरीर के वर्ण का ही या उज्जवल हो तो ब्राह्मण जाति के लोगों के लिए शुभ होता है तथा क्षत्रिय वर्ग के लिए श्वेत या लालिमा युक्त मस्सा शुभ होता है, वैश्य वर्ग के लिए पीला, श्वेत और लालिमा युक्त मस्सा शुभ होता है, काला मस्सा केवल शूद्र जाति के लिए शुभ होता है।

 

शरीर पर तिल के निशान का महत्व
शरीर पर तिल के निशान का महत्व

 

कमर का तिल:-

 

कमर पर तिल वाले व्यक्ति हमेशा हाजिर जबाब पाए जाते हैं, इनका दिमाग तेज होता है व ऐसे व्यक्ति अपने बाहुबल से उन्नति प्राप्त करते हैं।

 

कूल्हों का तिल:-

 

कूल्हों का तिल व्यक्ति को सहनशील बनाता है ऐसे व्यक्ति हर परिस्थिति का सामना बखूबी कर लेते हैं व ऐसे व्यक्ति जल्दी हार मानकर नही बैठते हैं।

 

पीठ का तिल:-

 

पीठ में तिल का निशान होना बहुत शुभ नही होता अतः ऐसे व्यक्तियों को सोच-समझ कर ही किसी भी समारोह में शामिल होना चाहिए किन्तु पीठ पर तिल या मस्सा शत्रुओं से मुक्ति दिलाता है, ऐसे व्यक्ति सरल हिर्दय के होते हैं साथ रणनीति बनाने में भी निपुण होते हैं।

 

कलाई का तिल:-

 

कलाई पर तिल व्यक्ति को किफायती बनाता है परंतु उसे किसी बंधन (केवल जेल ही नही अपितु सामाजिक बंधन भी) में बाँध सकता है, ऐसे व्यक्ति पर आँख बंद कर के विश्वास नही किया जा सकता, यदि ऐसा तिल महिला की कलाई पर है तो एक विवाह और पुरुष की कलाई पर है तो दो विवाह का सूचक होता है।

 

महिलाओं की कलाई पर तिल का होना उन्हें खुद-गर्ज व मतलब-परस्त बनाता है परंतु ऐसी महिलाएं अच्छी अभिनेत्री या काम निकालने के लिए ड्रामे बाज भी होती हैं, महिलाओं की बाईं कलाई पर तिल धन-दौलत दिलाता है, ऐसी स्त्रियाँ घरेलू काम में दक्ष व निपुण होती हैं, पुरुषों की बाईं कलाई पर तिल होना उन्हें खुददार व्यक्तित्व देता है ऐसे लोग सफल जीवन व्यतीत करते हैं।

 

पेट पर तिल:-

 

पेट पर तिल वाले व्यक्ति सज्जन पुरुष होते हैं, ऐसे व्यक्ति को ऐसी स्त्री से विवाह करना चाहिए जिसके विचार व व्यवहार में पुरुष के लिए लाभकारी सामंजस्य हो जिससे जीवन खुशहाल रहे।

 

बगल में तिल:-

 

बाईं ओर बगल का तिल, चिन्ह संघर्ष का सूचक है, दाईं ओर का तिल बहुत सतर्क व सावधान होने की चेतावनी देता है, यदि सावधानी न बरती तो ऐसे व्यक्तियों को अधिक नुकसान उठाना पड़ता है।

 

तिल के निशान का फलकथन

 

अंगुलियों का तिल:-

 

किसी भी अंगुली पर तिल का होना व्यक्ति को बेईमान व परिश्रम से दिल चुराने का संकेत देता है।

 

हाथ पर तिल:-

 

महिलाओं के हाथों में तिल धन-दौलत, प्रतिष्ठा व मान-सम्मान प्रदान करवाता है परंतु पुरुषों के हाथ में तिल एक से अधिक विवाह के योग बनाता है जीवन रेखा, भाग्य रेखा व मस्तक के योग से बने त्रिकोण या घनागार का तिल पुरुषों को भाग्यवान, धनवान व राजयोग प्रदान करवाता है।

 

घुटनों पर तिल या मस्सा:-

 

दाईं ओर के घुटने पर पाया जाने वाला तिल या मस्सा खुशहाल जीवन व अच्छे भाग्य का प्रतीक होता है, इनका स्वभाव भी अच्छा होता है परंतु बाएं घुटने का तिल या मस्सा व्यक्ति को बेहद फिजूल खर्च करने वाला बनाता है किंतु ऐसे व्यक्ति व्यापार, व्यवहार व व्यवसाय में बहुत सूज-बूझ से कार्य करते हैं।

 

भाग:- १ पढ़ने के लिए इस लिंक पर जाएं।

शरीर पर स्थित तिल और आपका व्यक्तित्व

जल्द ही इसका तीसरा भाग प्रकाशित करूँगा जिस पर मस्से के बारे में लिखूँगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

शरीर पर स्थित तिल और आपका व्यक्तित्व

शरीर पर स्थित तिल और आपका व्यक्तित्व

 

भाग:-१

 

शरीर पर तिल और आपका व्यक्तित्व
शरीर पर तिल और आपका व्यक्तित्व

 

हमारे शरीर पर पाए जाने वाले तिल व मस्से विभिन्न प्रकार के होते हैं जिसमें गोलाकार मस्से उत्तम प्रकार के व्यक्तित्व के परिचायक हैं, नुकीले और तिरछे तिल व मस्से अच्छे नही होते हैं यदि तिलों का रंग हल्का भूरा है तो उसे सौभाग्य का प्रतीक मानते हैं, शरीर पर पाया जाने वाला प्रत्येक तिल अपनी अलग-अलग विशेषता और महत्व रखता है, अत्यधिक काले तिल को जीवन में कठिनाई और समस्याओं का प्रतीक माना गया है शरीर पर पाए जाने वाले तिलों की स्थिति से आप अपने व दूसरों के स्वभाव व व्यवहार का सरलता से अनुमान लगा सकते हैं:-

 

तिल के निशान का फलकथन
तिल के निशान का फलकथन

 

माथे पर तिल:-

 

माथे पर, सीधी तरफ तिल महिलाओं की सफलता, ऐश्वर्य व प्रतिष्ठा का प्रतीक है ऐसे व्यक्ति को क्रोध अधिक आता है व बहुत तीव्र गति से आता है, ऐसे व्यक्ति आत्मविश्वासी होते हैं साथ ही ऐसे व्यक्ति धनवान भी होते हैं परंतु फिजूल खर्चों पर अपना धन भी व्यय करते रहते हैं, यदि तिल या मस्सा बाईं ओर हो तो वह समस्याओं व कठिनाइयों का प्रतीक होता है।

 

आँख का तिल:-

 

आँख के ऊपर का तिल व्यक्ति के ठंडे स्वभाव का प्रतीक है किंतु ऐसे व्यक्ति धोखेबाज भी होते हैं।

 

भौंह का तिल:-

 

भौंह का तिल व्यक्ति के जीवन में संघर्ष परंतु सफलता बताता है, ऐसे व्यक्ति को अपने घर में तथा घर के बाहर भी सफलता मिलती हैं, आँख के बाहरी कोने का तिल व्यक्ति के ईमानदार होने का सूचक होता है तथा बाईं ओर का तिल आराम का सूचक होता है।

 

नाक का तिल:-

 

नाक पर स्थित तिल व्यक्ति को सरल चित्त बनाता है ऐसे व्यक्ति जीवन में सफल भी होते हैं, इनका विवाह अच्छी जगह, अच्छे खानदान में होता है, अचानक ऐसे व्यक्तियों को कल्पना से अधिक धन प्राप्त होता है, नाक के सीधी (दाईं) ओर का तिल यात्राओं की सूचना देता है, नाक पर बाई ओर का तिल बताता है कि ऐसा व्यक्ति विश्वास के काबिल नही होता है क्योंकि ऐसे व्यक्ति धोखा-धड़ी में निपुण होते हैं, नाक की नोक का तिल अत्यधिक क्रोध व झगड़ालू प्रवृत्ति का सूचक होता है।

 

गाल पर तिल:-

 

यदि महिला के दाएं गाल पर तिल हो तो अच्छा होता है जिससे उन्हें अच्छा घर-बार मिलता है, उनका मित्रों/सहेलियों में सम्मान होता है, यदि तिल महिला के बाईं गाल पर लाल रंग का हो तो उसे धन दौलत मिलती है परंतु यदि इसी भाग पर काला तिल हो तो मन-पसंद जगह पर विवाह होता है और यदि गाल के दोनों तरफ तिल हो तो उन्हें प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है।

 

शरीर पर तिल के निशान का महत्व
शरीर पर तिल के निशान का महत्व

 

होंठ पर तिल:-

 

महिलाओं के ऊपरी होंठ पर तिल उन्हें खुशहाल जीवन व धन प्रदान करता है, वैसे भी ऐसी महिला हंसमुख स्वभाव वाली होती हैं, महिलाओं के निचले होंठ पर तिल का होना अशुभ होता है।

 

कानों पर तिल:-

 

कानों पर तिल का होना धन-दौलत से संपन्न किन्तु घुमक्कड़ प्रवृत्ति के व्यक्तित्व की निशानी होती है ऐसे लोगों को प्रसिद्धि भी प्राप्त होती है, यदि तिल कान के अंदर स्थित है तो यह व्यक्ति की ऐश-परस्ती, मौज-मस्ती परंतु धोखा व फरेब पसंदी का सूचक है परंतु, महिलाओं के कानों पर तिल का होना अच्छे घर-बार व धन-दौलत का प्रतीक होता है।

 

गर्दन पर तिल:-

 

गर्दन पर तिल का होना अच्छा होता है यह तिल जीवन भर खुशहाली व धन-दौलत प्रदान करता है।

 

सीने पर तिल:-

 

सीने का तिल बुद्धिमत्ता व उत्तम सोच-विचार का सूचक होता है, महिलाओं के दाएं पुश्त पर तिल अधिक संतान की इच्छा बताता है ऐसे तिल वाली स्त्रियों की मृत्यु अक्सर अपने पति से पहले हुआ करती है, ऐसे व्यक्ति आराम-तलब व झगड़ालू भी होते हैं, यदि तिल बाईं तरह है तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं परंतु उनका भाग्य हमेशा उत्तम ही रहता है।

 

ठोड़ी पर तिल:-

 

पुरुष की ठोड़ी पर तिल उसके अच्छे भाग्य का सूचक होता है, “शास्त्रों के अनुसार श्री राम चन्द्र जी के ठोड़ी पर भी तिल था” जिन स्त्रियों के ठोड़ी पर तिल हो वो अकसर अधिक संतान की इच्छा रखा करती हैं।

 

पसलियों पर तिल:-

 

जिन लोगों की पसलियों पर तिल होता है उनको सफलता पाने के लिए अत्यधिक परिश्रम करना पड़ता है।

 

कंधों पर तिल:-

 

ऐसे लोग फितरती, घूमने-फिरने के लिए हमेशा बेचैन रहते हैं ऐसे व्यक्तियों का अधिक समय तक एक ही स्थान पर टिक पाना संभव नही होता है, सैर-सपाटा और अधिकतर यात्राएं करते रहते हैं, यदि तिल दाएं कंधे पर हो तो अच्छी जगह, अच्छे खानदान में विवाह का सूचक होता है, पुरुषों के बाएं कंधे पर तिल उसे मस्त-मौला स्वभाव का बनाता है परंतु ऐसे व्यक्ति विषम परिस्थितियों में भी प्रसन्नचित्त पाए जाते हैं और घबराहट इनसे दूर भागती है।

 

“पोस्ट की लंबाई को ध्यान में रखते हुए इस लेख को दो भागों में प्रकाशित करूँगा।”

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470