Loading...
Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जुलाई 2020: वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जुलाई 2020: वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

वृश्चिक लग्न
वृश्चिक लग्न कुंडली

 

वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि वालों के लिए जुलाई 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य, बुध व शुक्र का गोचर आपके अष्टम भाव से रहेगा अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें विशेषतः 18 जून से 15 जुलाई तक का समय आपके स्वास्थ्य के लिए ज्यादा शुभ नही है, जीवनसाथी की वाणी कुछ कटु अनुभव होगी जिस कारण जीवनसाथी से समय-समय पर वैचारिक मतभेद संभव रहेंगे, पेट, गले व मुख से जुड़ी समस्याएं संभव है, गर्म चीजों से परहेज करें, तनाव लेने से बचें, ससुराल पक्ष से विवाद संभव रहेगा, सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें, 16 जुलाई को सूर्य गोचर बदलकर आपके भाग्य स्थान में चलें जाएंगे फलस्वरूप यात्राओं के योग बनेंगे, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, प्रेमियों के लिए अपने प्यार का इजहार करने के लिए अच्छा समय रहेगा, 1 से 4 जुलाई के मध्य धन लाभ के योग बनेंगे, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, पुराने मित्रों से मुलाकात संभव रहेगी व उनके साथ अच्छा समय भी बीतेगा, 5 से 10 जुलाई का समय बहुत शुभ नही है अतः कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर लें क्योंकि आपके अधिकतर निर्णय गलत सिद्ध हो सकते हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें, 11 से 16 जुलाई के मध्य बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के अच्छे योग बनेंगे अतः इस दौरान यदि कोई इंटरव्यू हो तो उसे अवश्य दें, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, 12 जुलाई के दिन आपके मन में नए विचार आ सकते हैं तथा उन विचारों से आपको लाभ होगा, 13 जुलाई को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, 17 जुलाई का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी, किसी रोमैंटिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे, यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो अपने प्यार का इजहार करने के लिए यह सबसे अच्छा दिन रहेगा।

 

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशिफल

 

माह के शुरुवात में शुक्र का सप्तम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप दामपत्य जीवन में मधुरता आएगी, जीवनसाथी पर धन व्यय होगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, माह के शुरुवात में शनि का तीसरे भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप छोटे भाई-बहन से संबंध मधुर होंगे व उनका सहयोग भी प्राप्त होगा, तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा फिर भी भाग्य वृद्धि हेतु अधिक प्रयास करना पड़ेगा, जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी, माह शुरूवात में मंगल का पंचम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, नवदम्पत्तियों को लिए संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, संतान की उन्नति होगी, यात्राओं के योग बनेंगे, तामसिक चीजों से परहेज करें, वाणी पर नियंत्रण रखें, माह के शुरुवात में गुरु दूसरे भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप धन लाभ के योग बनेंगे, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है किंतु विवाह के योग नवंबर से आरंभ होंगे, आपकी कही गयी अधिकतर बात सत्य सिद्ध हो सकती है अतः सोच-समझकर ही कुछ बोलें, व्यापारियों के लिए यह माह अच्छा सिद्ध होगा, प्रमोशन व नौकरी परिवर्तन के योग बनेंगे, 17 से 23 जुलाई के मध्य उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, धन लाभ के योग बनेंगे, 24 से 31 जुलाई के मध्य भाई-बहन से संबंध मधुर होंगे, पड़ोसियों से यदि कोई विवाद चल रहा है तो वह समाप्त होगा व उनसे आपके संबंध मधुर होंगे, यात्राओं के योग बनेंगे, परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

 

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशिफल

 

कुल मिलाकर वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि वालों के लिए जुलाई 2020 सामान्य रहेगा जिसमें तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, संतान की उन्नति होगी, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, ससुराल पक्ष से विवाद संभव रहेगा, धन लाभ के योग बनेंगे, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, माह की 5, 6, 7, 8, 9, 10, 14, 15, 18, 19, 27 व 28 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य सूर्य को जल दें व अदित्यहिर्दय स्तोत्र का पाठ करें व अमावस्या के दिन विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ कर बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जून 2020: वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जून 2020: वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

वृश्चिक लग्न
वृश्चिक लग्न कुंडली

 

वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि वालों के लिए जून 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य व शुक्र का गोचर आपके सप्तम भाव से रहेगा फलस्वरूप जीवनसाथी से क्षणिक विवाद संभव रहेगा, कार्यक्षेत्र पर लोगों से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, व्यापारियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, यदि आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो जीवनसाथी को पार्टनर बना कर करें लाभ होगा, वाहन सावधानी से चलाएं, शुक्र के वक्री रहने के कारण से कार्यक्षेत्र में कुछ तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, यदि आप विवाह योग्य हो गए हैं तो विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, 14 जून को सूर्य गोचर बदलकर आपके अष्टम भाव में आ जाएंगे अतः पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, ससुराल पक्ष से विवाद संभव रहेगा, जीवनसाथी की वाणी में तेजी अनुभव होगी, सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, माह के शुरुवात में बुध व राहु का गोचर अष्टम भाव में रहेगा और 14 जून से सूर्य भी अष्टम भाव से ही गोचर करेंगे अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है अतः तनाव लेने से बचें, पेट, गले व मुख से संबंधित कोई समस्या भी रह सकती है, 18 जून को बुध वक्री हो जाएंगे अतः कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें, मामा पक्ष से विवाद संभव रहेगा, दवाईयों पर या फिजूल की चीजों पर धन व्यय होगा, यदि आपकी बड़ी बहन हैं तो उनसे व अपनी बुआ से व्यर्थ विवाद में न पड़ें।

 

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशिफल

 

माह के शुरुवात में मंगल का चतुर्थ भाव से गोचर रहेगा अतः घर में खुशियों का माहौल रहेगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की बात कहीं चल सकती है, धन लाभ के योग बनेंगे, 18 जून को मंगल गोचर बदलकर आपके पंचम भाव में चले जाएंगे फलस्वरूप विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, नवदम्पत्तियों को लिए संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, संतान की उन्नति होगी, यात्राओं के योग बनेंगे, तामसिक चीजों से परहेज करें, माह के शुरुवात में शनि व गुरु की तीसरे भाव में युति नीचभंग राजयोग बनाएगी तथा दोनों ही ग्रह वक्री रहेंगे अतः छोटे भाई-बहन से संबंध मधुर होंगे व उनका सहयोग भी प्राप्त होगा, तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा फिर भी भाग्य वृद्धि हेतु अधिक प्रयास करना पड़ेगा, जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी, 30 जून को गुरु गोचर बदलकर आपके दूसरे भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप धन लाभ के योग बनेंगे (विस्तृत फल जुलाई गोचरफल में लिखूँगा), 21 जून को सूर्यग्रहण आपके लिए अधिक शुभ नही रहेगा अतः स्वास्थ्य का ख्याल रखें, 1 व  2 जून आपके लिए अच्छा रहेगा जो लोग अपने प्रेमी/प्रेमिका से अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं उनके लिए यह अच्छा समय रहेगा, विद्यार्थियों के लिए भी यह अच्छा समय रहेगा, मन में नए विचार आएंगे, 3 से 7 जून का समय स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा नही है अतः स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है अतः तनाव लेने से बचें, कार्यस्थल पर भी तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, सीनियर से व्यर्थ विवाद करने से बचें, 8 से 13 जून का समय शुभ रहेगा जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह अच्छा समय रहेगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त हो सकती है, 14 से 18 जून तक यदि संभव हो सके तो यात्राओं को टालने का प्रयास करें, अपमानजनक स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है अतः लोगों से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, ससुराल पक्ष से विवाद संभव रहेगा, स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, 19 से 30 जून तक का समय आपके लिए शुभ रहेगा आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह अच्छा समय रहेगा, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, धन लाभ के योग बनेंगे।

 

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशिफल

 

कुल मिलाकर वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि वालों के लिए जून 2020 सामान्य रहेगा जिसमें तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, घर का वातावरण मिला-जुला रहेगा, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, संतान की उन्नति होगी, विद्यार्थियों व प्रेमियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, किसी के साथ व्यर्थ विवाद में न पड़ें, स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, ससुराल पक्ष से विवाद संभव रहेगा, धन लाभ के योग बनेंगे, नवदंपत्तियों के विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, माह की  3 से 7, 14 से 18 व 21 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदिवृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशिवाले व्यक्ति यदि नित्य सूर्य को जल दें व अदित्यहिर्दय स्तोत्र का पाठ करें व संकटमोचन हनुमाष्टक का पाठ करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

अप्रैल 2020: वृश्चिक लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

अप्रैल 2020: वृश्चिक लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

 

वृश्चिक लग्न
वृश्चिक लग्न कुंडली

 

वृश्चिक लग्न वालों के लिए अप्रैल 2020 अच्छा रहेगा माह के शुरुवात में शुक्र का सप्तम स्थान से गोचर मालव्य योग बनाएगा जिस पर गुरु की दृष्टि भी रहेगी फलस्वरूप दामपत्य जीवन में मधुरता आएगी व जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी, नए मित्र बनेंगे, नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन को लेकर बात चल सकती है, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, कार्य के सिलसिले से यात्राएं होंगी, जीवनसाथी के साथ रोमैंटिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे, माह के शुरुवात में सूर्य का गोचर आपके पंचम स्थान में रहेगा फलस्वरूप संतान से विवाद संभव रहेगा, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, केंद्र के स्वामी सूर्य का पंचम भाव अर्थात त्रिकोण से गोचर मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, 13 अप्रैल को सूर्य गोचर बदलकर आपके छठे भाव में अपनी उच्च राशि में आ जाएंगे फलस्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, माह के शुरुवात में बुध का चतुर्थ भाव से गोचर रहेगा जिससे मन में प्रसन्नता की लहर दौड़ेगी, घर में खुशियों का माहौल रहेगा, 7 अप्रैल को बुध गोचर बदलकर आपके पंचम भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप संतान के साथ वैचारिक मतभेद होंगे, गर्भवती महिलाओं को इस समय अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा, शिक्षा में कोई व्यवधान संभव रहेगा, आय में वृद्धि होगी, बड़ी बहन यदि विवाह योग्य हो गयी हैं तो उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है।

 

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि

 

25 अप्रैल को बुध पुनः गोचर बदलकर छठे भाव में आ जाएंगे जिस कारण से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा अतः स्वास्थ्य का ख्याल रखें, दवाईयों पर धन व्यय होगा, कार्य के सिलसिले हेतु कर्ज के लिए आवेदन करना पड़ सकता हैं, माह के शुरुवात में मंगल, गुरु व शनि का तीसरे भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप आपका पराक्रम बढ़ा रहेगा, आवेश में आने से बचें, गुरु व शनि का नीचभंग राजयोग आपके छोटे भाई-बहन के लिए भी अच्छा सिद्ध होगा अतः उनकी उन्नति के योग बनेंगे व उनका सहयोग भी आपको प्राप्त होगा, तीसरे भाव से मंगल व शनि का एक साथ गोचर छोटे भाई-बहन से क्षणिक विवाद के भी योग बनाएगा अतः फालतू विवाद से बचें, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, ज्वर/बुखार की समस्या रह सकती है, भाग्य की वृद्धि होगी, सीनियर आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी किन्तु फिर भी यह माह कार्यक्षेत्र में आपके लिए संघर्ष बनाए रखेगा।

 

माह के शुरुवात में राहु का गोचर आपके अष्टम भाव से रहेगा अष्टम भाव से राहु का गोचर पेट व गले में कोई समस्या दे सकता है अतः स्वास्थ्य का ख्याल रखें, अष्टम भाव, सप्तम से दूसरा भाव होने के कारण से जीवनसाथी के वाणी का भाव है अतः उनकी वाणी थोड़ी कटुता लिए होगी जिस कारण से उनसे क्षणिक विवाद के योग बनेंगे, माह के शुरुवात में दूसरे भाव से केतु का गोचर रहेगा जिससे आपके द्वारा बोली गयी अधिकतर बातें सत्य सिद्ध होंगी, धन संचय के लिए अतिरिक्त प्रयास करना पड़ेगा, कुल मिलाकर वृश्चिक लग्न वालों के लिए अप्रैल 2020 अच्छा रहेगा जिसमें जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे व उनके साथ किसी रोमैंटिक यात्रा पर भी जाने के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, कार्य वृद्धि या अन्य किसी कारण से कर्ज लेना पड़ सकता है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, यदि आप विवाह योग्य हो गए हैं तो विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, ज्वर/बुखार, पेट, गले, मुख से संबंधित परेशानियाँ रह सकती है, कार्यक्षेत्र में संघर्ष बना रहेगा, माह की 6, 7, 8, 9, 10, 14, 16, 17, 18, 19, 21, 28 व 29 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें यह समय स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे नही रहेंगे व इनमें तनाव की भी स्थितियाँ उत्पन्न होगी, किसी उच्च अधिकारी का विरोध सहन करना पड़ सकता है, मेरे अनुसार यदि वृश्चिक लग्न के व्यक्ति अमावस्या के दिन बहते पानी में विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर नारियल प्रवाहित करें व गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:-9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

वृश्चिक लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

वृश्चिक लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

वृश्चिक लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 काफी अच्छा रहेगा पिछले ढाई वर्ष से शनि का धन स्थान से गोचर आपके लिए बहुत संघर्ष पूर्ण स्थिति पैदा करता रहा, धन संचय में बहुत कठिनाई आयी अब उन सभी से राहत मिलेगी 24 जनवरी 2020 से शनि का धन स्थान को छोड़कर तीसरे भाव में आना धन के नए स्त्रोत बनाएगा क्योंकि तीसरा भाव ऐसा भाव है जहाँ से शनि की शुभ यात्रा शुरू होती है अतः आप अपने कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करेंगे, छोटे भाई-बहन यदि हैं तो फरवरी 2020 उनके लिए भी अच्छा रहेगा, धन भाव में आया हुआ गुरु उन्नति के नए मार्ग खोलेगा, माह की शुरुवात में बुध व शुक्र का चतुर्थ भाव से गोचर पारिवारिक शांति का अनुभव कराएगा, जो लोग नया वाहन खरीदना चाहते हैं उनको फरवरी 2020 नए वाहन का सुख प्राप्त होगा।

3 फरवरी 2020 को शुक्र गोचर बदलकर पंचम भाव में अपनी उच्च राशि से गोचर करेंगे जो कि बेहद शुभ रहेगा सप्तमेश का पंचम भाव से गोचर आपके जीवनसाथी के साथ संबंधों को मजबूत करेगा, प्रेमियों के लिए भी यह समय काफी अच्छा रहेगा, यदि आपकी कोई कन्या संतान है तो उसकी उन्नति होगी व उसके विवाह की बात कहीं चल सकती है, यात्राओं पर धन व्यय होगा।

फरवरी 2020 की शुरुवात में मंगल आपके लग्न से गोचर करेंगे लग्नेश का लग्न से गोचर नौकरी पेशा लोगों के लिए काफी अच्छा रहेगा, उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, जीवनसाथी से कुछ विवाद संभव रहेगा क्योंकि मंगल गर्म ग्रह है और गर्म ग्रह आपके लग्न अर्थात मस्तिष्क पर बैठा है तो क्रोध की अधिकता रहेगी, लग्न से गोचरस्थ मंगल की अष्टम दृष्टि अष्टम भाव पर है जहाँ राहु पहले से ही गोचर कर रहे हैं अतः परिवार में किसी की सर्जरी हो सकती है, वाहन सावधानी से चलाएं, मन शांत रखें आपका लग्नेश ही आपका षष्ठेश भी है आप का क्रोध ही आपका सबसे बड़ा शत्रु है अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें, 8 फरवरी 2020 को मंगल गोचर बदलकर आपके धन स्थान में आ जाएंगे जो कि बेहद शुभ रहेगा इस दौरान बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, आय की वृद्धि होगी, नया कारोबार शुरू हो सकता है, विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा, मंगल की अष्टम दृष्टि भाग्य स्थान पर अपनी नीच राशि कर्क पर होगी जिस कारण से भाग्य का पूर्ण सहयोग नही मिल सकेगा और मेहनत अधिक करनी होगी फिर भी किन्तु आपका काम-धंधा अच्छा चलेगा क्योंकि धन स्थान से गोचर कर रहे गुरु की दृष्टि कर्म स्थान पर रहेगी अतः आप जितनी मेहनत करेंगे उसका पूर्ण फल आपको प्राप्त होगा।

13 फरवरी 2020 को सूर्य भी गोचर बदलकर आपके चतुर्थ स्थान में आ जाएंगे अतः उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे और इस दौरान नौकरी परिवर्तन या प्रमोशन की उम्मीदें काफी अच्छी रहेंगी क्योंकि धनेश व कर्मेश दोनों की दृष्टि कर्म भाव पर रहेगी जो लोग बैंकिंग, एकाउंटिंग, फाइनेंस से जुड़ा हुआ काम करते हैं उनके लिए 13 फरवरी से समय बहुत ही अच्छा रहेगा, अच्छी उन्नति होगी, पिता की भी उन्नति होगी व पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

कुल मिलाकर वृश्चिक लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 काफी अच्छा रहेगा, उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, प्रमोशन या नौकरी परिवर्तन के योग बनेंगे, विदेश यात्रा हो सकती है, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, प्रेमियों के लिए अच्छा समय रहेगा, पिता की उन्नति होगी व पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें, आय में वृद्धि होगी, अष्टम का राहु उदर व गले की समस्या दे सकता है यदि आप महिला हैं तो गुप्तांग से जुड़ी कोई समस्या रह सकती है, 8 से 12 व 21 से 24 तारीख को थोड़ा सावधान रहें धन अधिक व्यय होगा, लोगों से विवाद अधिक होंगे, तनाव की स्थितियां बनेंगी मेरे अनुसार यदि वृश्चिक लग्न के व्यक्ति अमावस्या के दिन बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें व सुंदरकांड या विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें तो बेहद शुभ रहेगा।

जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- (9919367470)