Loading...
Categories
Recent Post Vastu

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की साफ-सफाई के कुछ नियम जिनका ध्यान रखने से घर में सुख शांति बनी रहती है

वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में रोज साफ-सफाई होती है वहाँ देवी लक्ष्मी का वास होता है अतः घर की साफ-सफाई हेतु वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं जिनका पालन किया जाए तो घर में सुख व समृद्धि के रास्ते खुल जाते हैं क्योंकि घर में रखी हर वस्तु का घर के सदस्यों की तरक्की, सेहत व मानसिक स्थिति पर असर पड़ता है।

साफ-सफाई का समय:-

वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद और ब्रह्म मुहूर्त्त में झाड़ू नही लगाना चाहिए और यदि किसी कारण से घर की साफ-सफाई करनी पड़े तो सफाई में निकले कचरे को सुबह सूर्योदय के बाद घर से बाहर फेकना चाहिए।

घर के सभी कोनों की सफाई:-

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का ईशान कोण और वायव्य कोण और उत्तर दिशा हमेशा साफ और खाली रहना चाहिए क्योंकि इन स्थानों पर धन के देवता कुबेर का वास होता है ।

छत या बालकनी की सफाई:-

घर की छत और बालकनी पर कभी भी कबाड़ या टूटी-फूटी चीजें नही रखनी चाहिए ऐसा करने से घर में दरिद्रता और बीमारी आती है।

बाथरूम की साफ-सफाई:-

वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम को हमेशा साफ रखना चहिए और बाथरूम में कहीं भी मकड़ी के जाल नही होने चाहिए क्योंकि घर का बाथरूम गंदा होने पर भी वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

Categories
Recent Post Vastu

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुबेर का निवास स्थान होती यह दिशा यहाँ नही होनी चाहिए यह 5 चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुबेर का निवास स्थान होती यह दिशा यहाँ नही होनी चाहिए यह 5 चीजें

 

इस दिशा में भूलकर भी नही होनी चाहिए यह 5 चीजें
इस दिशा में भूलकर भी नही होनी चाहिए यह 5 चीजें

 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की प्रत्येक दिशा का अपना महत्व होता है, वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा कुबेर की मानी गयी है तथा यह दिशा पूजा-पाठ के लिए सर्वोत्तम मानी गयी है जिस कारण से उत्तर दिशा का महत्व और भी बढ़ जाता है अतः 5 ऐसी चीजें हैं जिनके इस दिशा में होने से व्यक्ति के जीवन में अनेक प्रकार की परेशानियां आती है तो चलिए जानते हैं वह कौन सी ऐसी 5 चीजें हैं जिन्हें हमें उत्तर दिशा में नही रखना चाहिए।

 

१. घर की उत्तर दिशा कुबेर का स्थान मानी गयी है अतः इस दिशा में जूते-चप्पल इत्यादि नही रखने चाहिए क्योंकि उत्तर दिशा में जूते-चप्पल इत्यादि रखने से घर में नकारात्मक शक्ति का प्रभाव बहुत जल्दी होता है।

 

२. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर दिशा में शौचालय का होना सबसे अधिक अशुभ माना गया है जिस घर के उत्तर दिशा में शौचालय होता है उस घर में देवी लक्ष्मी कभी वास नही करती तथा उस घर में सदैव दरिद्रता बनी रहती है।

 

३. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर दिशा में कूड़ेदान का होना भी बेहद अशुभ माना गया है इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार काफी तीव्रता से होता है।

 

४. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर दिशा में फर्नीचर भारी मात्रा में नही रखना चाहिए क्योंकि भारी मात्रा में फर्नीचर होने से घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार में दिक्कतें आती हैं तथा घर में दरिद्रता का वास होने लगता है।

 

५. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर दिशा में टूटे हुए सामान नही रखने चाहिए इससे भी घर में दरिद्रता का वास बना रहता है।

 

नोट:-

 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर दिशा में पूजा स्थल, तिजोरी व किताबों का होना शुभ होता है।

 

उपाय:-

 

यदि आपके घर की उत्तर दिशा में वास्तु दोष हो तो उसके निवारण हेतु नित्य पानी में नमक पोछा लगाना चाहिए इससे वास्तु दोष के प्रभाव में कमी आती है।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

Categories
Recent Post Vastu

वास्तु शास्त्र के अनुसार तीन ऐसे उपाय जिन्हें करने से लक्ष्मी कभी घर छोड़कर नही जाती

वास्तु शास्त्र के अनुसार तीन ऐसे उपाय जिन्हें करने से लक्ष्मी कभी घर छोड़कर नही जाती

 

वास्तु शास्त्र के अनुसार धन संचय के उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार धन संचय के उपाय

 

अधिकांश लोगों ने मेरे समक्ष यह प्रश्न रखा था कि उनकी कुंडली में अच्छी दशा भी चल रही जो कि उन्नति कारक है फिर भी हम लोग काफी परेशान हैं और उस परेशानी का मुख्य कारण फिजूल खर्च हैं जिसमें निरंतर वृद्धि होती रहती है तथा उस पर हमारा कोई नियंत्रण भी नही हो पाता तो मैं बता दूँ कुंडली के अतिरिक्त वास्तु शास्त्र की भी व्यक्ति के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण होता है तो मैं आज आप सभी को ऐसे तीन उपाय बताने जा रहा हूँ जिन्हें अपनाने से देवी लक्ष्मी कभी घर छोड़कर नही जाती तो चलिए जानते हैं वह कौन से तीन उपाय हैं जिन्हें करने से देवी लक्ष्मी जी प्रसन्न रहती हैं:-

 

धन संचय के उपाय
धन संचय के उपाय

 

१. वास्तु शास्त्र के अनुसार टॉयलेट के दरवाजे हमेशा बंद रखना चाहिए साथ ही घर के किसी भी दरवाजे से आवाज नही आना चाहिए क्योंकि दरवाजों का आवाज करना व टॉयलेट का दरवाजा खुला रखना वास्तु शास्त्र में अशुभ माना गया है।

 

२. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कहीं भी व्यर्थ में नल नही खोलना चाहिए क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में नल से व्यर्थ पानी बहता है उस घर से देवी लक्ष्मी जी रूष्ट होकर चली जाती हैं।

 

३. घर के तिजोरी के दरवाजे पर कमल पर बैठी हुई लक्ष्मी जी की फोटो व तिजोरी के अंदर गणेश व लक्ष्मी जी की चाँदी या स्वर्ण की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए व नित्य उनकी पूजा करना चाहिए वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में व्यक्ति इस नियम का पालन करते हैं उन पर देवी लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है तथा धन की वृद्धि होती है।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470