Loading...
Categories
Prediction

वर्ष 2026: देश के लिए चतुर्दिक विकास का एक अवसर

वर्ष 2026 के आरंभ मतलब 31 जनवरी की रात 12:00 बजे की कुंडली देखी जाए तो कन्या लग्न और वृषभ राशि व रोहिणी नक्षत्र के प्रथम चरण में वर्ष 2026 का प्रवेश होगा, वर्ष प्रवेश कुंडली “ऋषिकेश पंचांग” (काशी) के अनुसार लग्नेश बुध चतुर्थ भाव में शुक्र, मंगल व सूर्य के साथ स्थित रहेंगे प्रायः चार ग्रहों का एक स्थान पर होना अत्यंत शुभ होता है और इन ग्रहों के संबंध के अनुसार इस वर्ष देश में धर्म का विस्तार होगा और आमजन भी इस वर्ष देवता, गौ एवं ब्राह्मणों की सेवा में लगे रहेंगे किंतु प्रजा में कुछ दुर्जनों के कारण से महिला वर्ग कुछ चिंतित रहेंगी लेकिन गुरु की दृष्टि भी शुभ है अतः प्रशासन महिला सुरक्षा के लिए विशेष प्रयत्नशील रहेंगे, सुख भाव में चार ग्रहों का योग होने के और गुरु की स्वराशि दृष्टि होने के कारण से यह वर्ष भारत के लिए उन्नतिकारक सिद्ध होगा तथा दूसरे देशों से आयात-निर्यात में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति देश के विकास की गति भी अच्छी बनी रहेगी एवं भारत की कूटनीति एवं विदेश नीति भी मजबूत होगी साथ ही संभव है कि भारत विश्व पटल पर अग्रिम पटल में खड़ा नजर आएगा।

वर्ष प्रवेश कुंडली के षष्ठ भाव में राहु व शनि स्थित हैं जो शत्रुहंता योग बनाती है फलस्वरूप भारत का शत्रु राष्ट्रों पर प्रभाव बढ़ेगा और शत्रुगण परास्त होंगे किंतु षष्ठ भाव में राहु की स्थिति के कारण से भारत के विरुद्ध कुछ षड्यंत्र शत्रु देश द्वारा रचे जा सकते हैं हालांकि भारत गुप्त युक्ति व नीति द्वारा उचित उत्तर देने में सफल रहेगा और दवा के क्षेत्र में भी भारत इस वर्ष कुछ विशेष उपकरणों को खरीदने के साथ-साथ नए-नए शोधों में सफलता प्राप्त कर नई उपलब्धि प्राप्त करेगा, हालांकि शनि-राहु का रोग स्थान में संबंध किसी नए महामारी व विषाणु संक्रमण द्वारा जनमानस में रोग का कुछ भय प्रकट करने वाला रहेगा।

भारत की कर्क राशि है और राशि से षष्ठ स्थान पर चार ग्रह का योग एवं वर्ष प्रवेश कुंडली से चतुर्थ भाव में चार ग्रहों का योग निश्चय ही भारत के लिए आर्थिक उन्नति के अनेक नए अवसर व देश के चतुर्दिक विकास को सहायक रहेगा और देश की सुरक्षा भी अत्यंत सुदृढ़ होगी, शनि-राहु तथा मंगल के बीच त्रिएकादश योग बन रहा है जो विश्व पटल पर प्राकृतिक आपदा, आतंकवादी घटनाएं, दैवीय आपदाएं, तीव्र भूकम्प और आग से जान-माल की हानि, वाहन दुघर्टनाएं की संभावना भी बनती दिखती है तथा राजनीति पटल पर भी किसी वरिष्ठ नेता, राजनेता, कलाकार की स्वास्थ्य में बाधा या आयु पर संकट के योग भी बन रहे हैं, इस वर्ष रबी और खरीफ की फसलें सामान्य से अच्छी रहेंगी और सर्राफा बाजार में काफी तेजी देखने को मिलेगी किंतु शेयर मार्केट में अस्थिरता का दौर बना रहने से वर्ष के प्रथम मध्य भाग में विशेष भारी निवेश करना जोखिम भरा रह सकता है।

जय श्री राम।