Loading...
Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जुलाई 2020: मीन लग्न व मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जुलाई 2020: मीन लग्न व मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

मीन लग्न
मीन लग्न

 

मीन लग्न व मीन राशि वालों के लिए जुलाई 2020 मिला-जुला रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य, बुध व राहु का चतुर्थ भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप घर के माहौल में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होगी जिससे मन अप्रसन्न रहेगा, मन में बेचैनी बनी रह सकती है, माता से विवाद व माता को कष्ट संभव रहेगा, 23 सितंबर तक कोई भी भूमि या मकान न खरीदें यदि अति आवश्यक को तो किसी अच्छे वास्तु सलाहकार से सलाह कर के ही लें, यदि माता जी को न्यूरो से संबंधित या हिर्दय से संबंधित कोई समस्या हो तो उनके स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, 16 जुलाई को सूर्य गोचर बदलकर पंचम भाव से चले जाएंगे अतः संतान से विवाद संभव रहेगा, गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, विद्यार्थियों के लिए 16 जुलाई से 15 अगस्त तक का समय मिला-जुला रहेगा, माह के शुरुवात में गुरु व केतु का दशम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप आपके कर्मस्थान में वृद्धि होगी, लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए 19 नवंबर से पहले गुरु प्रमोशन के अच्छे योग बनाएगा, भूमि सुख प्राप्त होने के योग बनेंगे, माह के शुरुवात में शुक्र का तीसरे भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप कार्यक्षेत्र में अधिक प्रयास करना होगा व मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, छोटी यात्राओं के योग बनेंगे, मन में नए विचार आएंगे, पड़ोस के किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति के प्रति आकर्षण बड़ेगा, 6 जुलाई के दिन तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होंगी अतः तनाव लेने से बचें, पिता को कष्ट व पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे किंतु फिजूल खर्चों में धन व्यय होगा, 8 से 10 जुलाई का समय बहुत शुभ नही है अतः तनाव लेने से बचें, आपकी इच्छा के अनुसार परिणाम न मिलने से मन अप्रसन्न रहेगा व मन में असंतोष बना रहेगा, 12 जुलाई के दिन आप अनेक चुनौतियों पर विजय प्राप्त करेंगे, यह दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा, यदि आपके मन में कार्य की उन्नति हेतु कोई अच्छा प्लान है तो इस दिन उसको जरूर आजमाएं सफलता की संभावना अधिक रहेगी।

 

मीन राशिफल
मीन राशिफल

 

माह के शुरुवात में शनि का लाभ स्थान से गोचर रहेगा फलस्वरूप प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, जो लोग तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए है या शनि से जुड़ा कोई व्यापार करते हैं तो लाभ होगा, जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, माह के शुरुवात में मंगल का लग्न से गोचर रहेगा अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें, यदि आपके या आपके माता के स्वास्थ्य में कोई समस्या हो तो होमियोपैथिक दवाओं की तरफ रुख करें अन्यथा सर्जरी के योग बनेंगे, भाग्य का सहयोग मिलेगा, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, आप खुद को ऊर्जावान अनुभव करेंगे, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, घर में कलह-क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, मन मे बेचैनी बनी रह सकती है, 14 जुलाई का दिन काम-धंधे के लिए बहुत अच्छा रहेगा, किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात संभव है, 13, 20 व 21 जुलाई को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, 17 जुलाई का दिन प्रेमियों के लिए काफी अच्छा रहेगा, किसी विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बड़ेगा, 21 जुलाई के दिन संतान को कष्ट संभव है, संतान व पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा दिन रहेगा, 23 व 24 जुलाई के दिन स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें व ठंडे पदार्थों के सेवन से परहेज करें, संतान से विवाद न करें, 27 व 28 जुलाई को अपमानजनक स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है अतः व्यर्थ विवाद से बचें।

 

मीन राशिफल
मीन राशिफल

 

कुल मिलाकर मीन लग्न व मीन राशि वालों के लिए जुलाई 2020 मिला-जुला रहेगा बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, छोटे भाई-बहन व माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, बाहर के बने व्यंजन व ठंडे चीजों के सेवन से बचें, क्रोध पर नियंत्रण रखें, लोगों की बातों में आने से बचें, तनाव लेने से बचें, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, माह की 6, 8, 9, 20, 23, 24, 27 व 28 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि मीन लग्न व मीन राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य सूर्य को जल दें व अमावस्या के दिन विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ कर बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें और विनायक चतुर्थी व गणेश चतुर्थी का व्रत करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जून 2020: मीन लग्न व मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जून 2020: मीन लग्न व मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

मीन लग्न
मीन लग्न

 

मीन लग्न व मीन राशि वालों के लिए जून 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य व शुक्र का तीसरे भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप कार्यक्षेत्र में अधिक प्रयास करना होगा व मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, छोटे भाई-बहन के स्वास्थ्य का ख्याल रखें व उनसे व्यर्थ विवाद न करें, छोटी यात्राओं के योग बनेंगे, 14 जून को सूर्य गोचर बदलकर चतुर्थ भाव में चले जाएंगे जहाँ राहु व बुध पहले से ही गोचर कर रहे हैं अतः घर के माहौल में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, यदि आप नया घर लेने का सोच रहे हैं तो सितंबर तक रुक जाएं क्योंकि चतुर्थ भाव से राहु का गोचर वास्तु दोष से निर्मित घर दिलवा सकता है, यदि माता जी को न्यूरो से संबंधित या हिर्दय से संबंधित कोई समस्या हो तो उनके स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, 18 जून को बुध वक्री हो जाएंगे तब थोड़ा विशेष सावधानी बरतें, घर मे किसी मेहमान का आगमन भी संभव रहेगा, 21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण आपके लिए अधिक शुभ नही है अतः उस दिन कोई भी रिस्क लेने से बचें, माह के शुरुवात में केतु का दशम भाव से गोचर अचानक कोई बड़ी सफलता दिलवा सकता है, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, माह के शुरुवात में मंगल का द्वादश भाव से गोचर रहेगा अतः यात्राओं के योग बनेंगे, स्थान पदिवर्तन के योग बनेंगे, खर्चों में वृद्धि होगी, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, गर्म चीजों व बाहर के बने व्यंजनों से परहेज करें, 18 जून को मंगल गोचर बदलकर आपके लग्न में आ जाएंगे अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें, यदि आपके या आपके माता के स्वास्थ्य में कोई समस्या हो तो होमियोपैथिक दवाओं की तरफ रुख करें अन्यथा सर्जरी के योग बनेंगे, भाग्य का सहयोग मिलेगा, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा।

 

मीन राशिफल
मीन राशिफल

 

माह के शुरुवात में गुरु व शनि का एकादश भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, जो लोग तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए है या शनि से जुड़ा कोई व्यापार करते हैं तो लाभ होगा, जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, यदि आप किसी से प्रेम करते हैं व उनसे अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, 30 जून को गुरु गोचर बदलकर पुनः आपके दशम भाव में आ जाएंगे अतः उस दिन थोड़ा सावधान रहें व कोई भी रिस्क लेने से बचें।

 

मीन राशिफल
मीन राशिफल

 

कुल मिलाकर मीन लग्न व मीन राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा जिसमें विवाह के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, संतान की उन्नति होगी, नवदंपत्तियों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, छोटे भाई-बहन व माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, बाहर के बने व्यंजन व गर्म चीजों के सेवन से बचें, क्रोध पर नियंत्रण रखें, लोगों की बातों में आने से बचें, तनाव लेने से बचें, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, माह की 2, 3, 5, 11, 12, 21, 25, 26, 27 व 30 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि मीन लग्न  व मीन राशि वाले व्यक्ति यदि नित्य सूर्य को जल दें व श्री सूक्त का पाठ करें और नित्य गाय को कोई साग और गुड़ खिलाएं तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470