Loading...
Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

अप्रैल 2020: मीन लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

अप्रैल 2020: मीन लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

 

मीन लग्न
मीन लग्न

 

मीन लग्न वालों के लिए अप्रैल 2020 सामान्य रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य का लग्न से गोचर रहेगा अतः स्वास्थ्य का ख्याल रखें, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, क्रोध पर नियंत्रण रखें, ज्वर या नेत्रों में कोई तकलीफ संभव रहेगी, 13 अप्रैल को सूर्य गोचर बदलकर दूसरे भाव से अपनी उच्च राशि मेष से गोचर करेंगे फलस्वरूप अचानक से रुका हुआ धन मिलने के योग बनेंगे, स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें क्योंकि छोटी सी लापरवाही आपका धन दवाईयों पर व्यय कराएगा, वाणी पर नियंत्रण रखें, माह के शुरुवात में बुध का गोचर आपके द्वादश भाव से रहेगा अतः माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव रहेंगे, कार्य के सिलसिले से छोटी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे, 7 अप्रैल को बुध गोचर बदलकर आपके लग्न में आ जाएंगे फलस्वरूप जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, नौकरी पेशा लोगों के लिए उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, मित्रों से लाभ होगा, 25 अप्रैल को बुध पुनः गोचर बदलकर दूसरे भाव में जाएंगे फलस्वरूप माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, आपकी वाणी लोगों को कटु लगने के कारण से विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी अतः घर-परिवार या जहाँ अधिक लोग एकत्रित हों वहाँ बहुत सोच-समझ कर ही बोलें, आय में वृद्धि होगी।

 

मीन राशिफल
मीन राशि

 

माह के शुरुवात में शुक्र का तीसरे भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप छोटे भाई-बहन का पूर्ण सहयोग मिलेगा व उनकी उन्नति भी होगी, नए मित्र बनेंगे व मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा, भाग्य की वृद्धि होगी, यदि आपके छोटे भाई-बहन विवाह योग्य हो गए हैं तो उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, माह के शुरुवात में गुरु, शनि व मंगल का एकादश भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप आय में वृद्धि होगी, बड़े भाई-बहन का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, यदि आपका विवाह हो गया है व संतान की चाह रखते हैं तो अप्रैल, मई, जून यह तीन माह आपके लिए अच्छा सिद्ध होगा, संतान की उन्नति होगी, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, प्रेमियों के लिए यह माह प्रेम विवाह के योग बनाएगा, वाहन सावधानी से चलाएं, जिनकी उम्र 55-60 से अधिक है वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, यदि आप पार्टनरशिप में कोई कार्य करते हैं तो यह माह आपके अच्छा सिद्ध होगा, यदि आप शेयर मार्केट या कहीं पैसा लगाना चाहते हैं तो यह माह आपके लिए शुभ रहेगा, माह के शुरुवात में राहु का गोचर आपके चतुर्थ भाव से रहेगा जिस कारण से घर के माहौल में कभी-कभी अशांति अनुभव होगी, यदि आप घर लेना चाहते हैं तो सितंबर तक रुक जाएं क्योंकि चतुर्थ भाव से राहु का गोचर वास्तु दोष से निर्मित घर दिलवाता है, माह के शुरुवात में दशम भाव से केतु का गोचर रहेगा फलस्वरूप मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेंगे।

 

राशिफल

 

कुल मिलाकर मीन लग्न वालों के लिए अप्रैल 2020 सामान्य रहेगा जिसमे अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, नए मित्र बनेंगे, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, संतान प्राप्ति के योग बनेंगे, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, प्रेम विवाह के योग बनेंगे, यदि आपके छोटे भाई-बहन विवाह योग्य हो गए हैं तो उनके विवाह हेतु कहीं बात चल सकती है, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, ज्वर, नेत्रों में तकलीफ, सर दर्द, वाहन से चोट, जोड़ों, कमर व पैर में दर्द की शिकायत के योग बनेंगे अतः स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, आय में वृद्धि होगी, भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, माह की 5, 6, 7, 8, 10, 12, 15, 17, 18, 19, 25 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि मीन लग्न के व्यक्ति नित्य विष्णु सहस्रनाम व सुंदरकांड का पाठ करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

मीन लग्न के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

मीन लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

मीन लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 अच्छा रहेगा माह की शुरुवात में लग्नेश का दशम भाव, भाग्येश का भाग्य भाव व लाभेश का लाभ भाव से गोचर बेहद शुभ रहेगा अतः आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, नौकरी परिवर्तन के प्रयास होंगे जिसका फल आपको अगले माह मिल सकता है, जो लोग घर खरीदना चाहते हैं उनके लिए भी यह अच्छा समय रहेगा किन्तु चतुर्थ भाव से राहु का गोचर आपको वास्तु से जुड़ी समस्याओं वाला घर दिला सकता है अतः मेरे अनुसार यदि आप सितंबर बाद घर के तो ज्यादा उचित रहेगा या किसी अच्छे वास्तु के जानकार से सलाह कर के ही लें और घर में 4 अंक त्याग करें, आपके घर में कोई शुभ कार्य हो सकते हैं, घर-परिवार वालों से मुलाकात हो सकती है, जो लोग अपने घर से दूर रहते हैं अर्थात कहीं बाहर नौकरी करते हैं उनके अपने घर-परिवार वालों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

माह की शुरुवात में शुक्र आपके द्वादश भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप आपके अपने जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे, प्रेमियों के लिए भी यह अच्छा समय रहेगा, आपकी और जीवनसाथी के व्यक्तिगत जीवन में भी रोमांस भरा रहेगा, किसी रोमैंटिक यात्रा पर भी जा सकते हैं 2 फरवरी को शुक्र गोचर बदलकर आपके लग्न में आ जाएंगे जिस कारण से स्वास्थ्य में कुछ कमजोरी अनुभव होगी, नौकरी पेशा लोगों को कुछ तनाव रहेगा, सीनियर से कोई विवाद हो सकता है किंतु गुरु के दशम भाव से गोचर के कारण से कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी समस्या नही आएगी, जीवनसाथी से क्षणिक विवाद संभव होगा, 13 फरवरी को सूर्य भी गोचर बदलकर आपके द्वादश भाव में आ जाएंगे फल स्वरूप जो कि एक तरह का विपरीत राजयोग बनाएंगे, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा, सरकारी काम थोड़ा सतर्कता से करें, सरकारी कामों में कुछ विलंब होगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, यात्राएं होंगी, बुखार-सरदर्द की समस्या हो सकती है किन्तु गुरु की नवम दृष्टि भी आपके छठे भाव पर है इसलिए कोई गंभीर समस्या नही हो सकेगी।

कर्म स्थान से शनि का गोचर पिछले ढाई वर्ष से काफी तनाव भरी स्थितियाँ देता रहा और कार्य क्षेत्र में उन्नति के मार्ग पर अवरोध उत्पन्न करता रहा इन सब से अब राहत मिलेगी, माह की शुरुवात में शनि का गोचर लाभ स्थान से रहेगा जो कि 24 जनवरी से अपना गोचर बदलकर अपनी स्वराशि मकर में गोचर कर रहे हैं अतः आपकी उन्नति के मार्ग खुलेंगे, नौकरी परिवर्तन या प्रमोशन के योग बनेंगे जिसका फल आपको मार्च-अप्रैल में मिलेगा, जीवन में स्थिरता आएगी, शनि का यह गोचर आपको स्थिर रहने वाली संपत्ति प्रदान करेगा, मित्रों से सावधान रहें, वाहन सावधानी से चलाएं, आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा, कुल मिलाकर मीन लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 अच्छा रहेगा जिसमें उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, जीवनसाथी के साथ किसी रोमैंटिक यात्रा पर जा सकते हैं, घर-परिवार के सदस्यों से मिलना हो सकता है व उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे, घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, वाहन सावधानी से चलाएं, घर या वाहन खरीदने का सोच सकते हैं, स्थिर रहने वाली संपत्ति का सुख प्राप्त हो सकता है, जब भी चंद्र आपके 6, 8, 12 अर्थात सिंह, तुला और कुंभ राशि से गोचर करेंगे तब थोड़ा सावधान रहें बाकी फरवरी 2020 आपके लिए अच्छा रहेगा, मेरे अनुसार यदि मीन लग्न के व्यक्ति विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करें व नित्य शिवलिंग पर दुधाभिषेक कर चावल मिश्रित काला तिल अर्पित कर मधुराष्टम का पाठ करें तो बेहद शुभ रहेगा।

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras Astro Walk Of Hope
Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction

मीन लग्न वालों के लिए वर्ष 2020 कैसा रहेगा:-

मीन लग्न वालों के लिए वर्ष 2020 अच्छा रहेगा अभी तक कर्म स्थान पर शनि का गोचर होने के कारण से कार्य क्षेत्र में बाधाएं आ रही थी और प्रमोशन रुका हुआ था साथ ही बिज़नेस में भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले वर्ष 2020 में इन सभी से राहत मिलेगी दसवें भाव में आया हुआ गुरु और लाभ भाव से गोचर कर रहा शनि बेहद शुभ रहेगा, लग्नेश गुरु दसवें भाव से अपनी मूल त्रिकोण राशि से गोचर करेंगे जो कि जीवन में स्थिरता लाएंगे, जो लोग पिछले ढाई वर्ष से प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे उनका प्रमोशन होगा, बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलेगी, कार्य स्थल में बदलाव भी संभव है, पिता का सहयोग प्राप्त होगा, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा वर्ष 2019 में मीन लग्न वालों को संतान का सुख मिला जो लोग संतान की चाह रख रहे थे उन्हें संतान प्राप्त हुई अब वर्ष 2020 में उन्नति होगी, आय में वृद्धि होगी, भूमि-मकान का सुख प्राप्त होगा, माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, घर के माहौल में शांति अनुभव होगी, कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह अच्छा समय सिद्ध होगा।
29 मार्च 2020 को गुरु गोचर परिवर्तन कर अपनी नीच राशि मकर राशि में जाएंगे जहाँ अपनी ही राशि से गोचर कर रहे शनि से युति कर के नीचभंग राजयोग बनाएंगे फल स्वरूप आय में वृद्धि होगी, बड़े भाई-बहन यदि हैं तो उनकी उन्नति होगी, यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आपके प्रेम विवाह के योग बनेंगे, नए मित्र बनेंगे, दाम्पत्य सुख अच्छा रहेगा, विद्यार्थियों के लिए भी यह अच्छा समय रहेगा, ज्यादा चिकनाई वाली चीजों से परहेज करें नही तो पेट की समस्या हो सकती है।
अभी सितंबर 2020 तक राहु का गोचर चतुर्थ भाव से रहेगा जिस कारण से सितंबर 2020 तक मन में अशांति अनुभव होगी, यदि आप घर खरीदना चाहते हैं तो सितंबर तक और इंतजार करें तो अच्छा रहेगा, दसवें घर से केतु का गोचर अचानक से कार्य क्षेत्र में सफलता देगा, 24 जनवरी 2020 से शनि का गोचर ग्याहरवें भाव से होने के कारण से आय के नए स्त्रोत बनेंगे, जीवन में भागा-दौड़ी रहेगी, वाहन सावधानी से चलाएं, फिजूल के खर्चे होंगे, यदि भ्रष्टाचार से जुड़ा करते हैं तो सतर्क रहें जेल यात्रा हो सकती है, अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा, जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सरकारी नौकरी प्राप्त होगी, कोई तीसरा व्यक्ति आपके व आपकी पत्नी/प्रेमिका के बीच संबंध में कड़वाहट ला सकता है, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें।
कुल मिलाकर मीन लग्न वालों के लिए वर्ष 2020 अच्छा रहेगा जिसमें भूमि-मकान का सुख प्राप्त होगा, आय में वृद्धि होगी, प्रमोशन मिलेगा, नौकरी परिवर्तन हो सकता है, वर्ष के शुरुवात मतलब अप्रैल से जून तक प्रेम विवाह के योग बनेंगे, वाहन सावधानी से चलाएं, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, सितंबर बाद से घर का माहौल अच्छा होगा, मन में संतोष अनुभव होगा, मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा, अध्यात्म की ओर झुकाव बढेगा मेरे अनुसार यदि मीन लग्न के व्यक्ति विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करें व मधुराष्टकं का पाठ करें तो बेहद शुभ रहेगा।
बाकी कौन सा महीना आपके लिए कैसा रहेगा और उस महीने में कौन सा दिन आपके लिए शुभ है व कौन सा अशुभ इसके लिए मैं हर महीने गोचरफल लिखूँगा अतः आप सभी जुड़े रहें व अपना अनुभव भी समय के साथ साझा करते रहें।
जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
9919367470