Loading...
Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

धनु लग्न और आप: जानिए, धनु लग्न वालों का व्यक्तित्व

धनु लग्न और आप: जानिए, धनु लग्न वालों का व्यक्तित्व

 

धनु लग्न वालों का व्यक्तित्व
धनु लग्न वालों का व्यक्तित्व

 

धनु लग्न वाले व्यक्तियों का गला लंबा होता है तथा ऐसे व्यक्ति सादा और स्पष्ट विचार वाले होते हैं साथ ही न्याय और सत्य के लिए खूब परिश्रम करते हैं, धनु लग्न वाले व्यक्ति निष्काम कर्म करते हैं तथा किसी विषय को बहुत आसानी से और बहुत जल्दी समझ जाते हैं, ऐसे व्यक्ति बुद्धिमान तथा कई भाषाओं को जानने वाले होते हैं और अपनी मेघा तथा गुण द्वारा शीघ्र ही उन्नति करते हैं, ऐसे व्यक्ति उदार प्रकृति के होते हैं तथा ज्ञान के विषयों में उनकी बड़ी रुचि रहती है कहने का आशय यह है कि ऐसे व्यक्ति नित्य नया ज्ञान पाने को ललाहित रहते हैं और ऐसे व्यक्ति बिना किसी प्रकार के आडंबर तथा दिखलावटी बातों के शांतिमय जीवन व्यतीत करना पसंद करते हैं, लोगों की सेवा में ऐसे व्यक्ति अपना जीवन समर्पित किए रहते हैं सिर्फ इतना ही नही जरूरत पड़ने पर ऐसे व्यक्ति दूसरे के लिए अपने समस्त सुखों का भी त्याग कर देते हैं, धनु लग्न वाले व्यक्ति अपने नौकरों व आश्रितों पर विशेष दया भाव रखते है, धनु लग्न वाले व्यक्ति सत्यवादी, भाग्यवान, सुंदर, विद्वान, ज्ञानी, नवीन ज्ञान सीखने को तत्पर, भ्रमित, देव व ब्राह्मण भक्त, सत्यवादी, कटु वचन बोलने में भी न झिकझिकाने वाले, बुद्धिमानों में बड़े पक्षपाती, बुद्धिमान, योग्य, अपने कुल वंश तथा जाति में ख्याति प्राप्त करने वाले तथा व्यंग वचन बोलने वाले होते हैं।

 

धनु लग्न वाले व्यक्ति बड़े-बड़े अधिकारियों व बड़े व्यक्तियों से मित्रता रखते हैं, यदि किसी महिला का धनु लग्न हो तो उपरोक्त गुण के अतिरिक्त दयालुता में अभिरुचि, करुणामय चित्त वाली, उदार व हिर्दय से अत्यंत कोमल आदि गुणों से युक्त होती हैं, धनु लग्न वाले व्यक्तियों को कार्य के बीच-बीच में थोड़ा विश्राम अवश्य लेना चाहिए, नित्य व्यायाम से इन्हें सर्वदा लाभ होता है तथा यह स्वस्थ रहते हैं, धनु लग्न वाले व्यक्तियों को रुधिर विकार के अतिरिक्त दुर्घटना, शरीर पटलर चोट लगने व घोड़ों से विशेष रूप से बचकर रहना चाहिए, धनु लग्न वालों के लिए सूर्य और मंगल बहुत ही शुभ फल देने वाले ग्रह होते हैं, सूर्य और बुध का परस्पर संबंध बनने से राजयोग तुल्य सुख मिलता है, शुक्र अनिष्टकारी ग्रह तो बृहस्पति बेहद शुभफलदाई ग्रह होता है किंतु कभी-कभी बृहस्पति बुरा फल भी देता है, यदि शनि कुंडली के एकादश भाव में हो तो अत्यंत शुभ फल प्राप्त होते हैं, धनु लग्न वालों को चंद्रमा अष्टमेश होकर भी शुभ फल देता है कारण चंद्रमा इस कुंडली के लग्नेश बृहस्पति का मित्र है और चंद्रमा को अष्टमेश होने का दोष नही लगता है किंतु मेरे (जोतिर्विद पूषार्क जेतली) के अनुभव के अनुसार धनु लग्न वालों के लिए चंद्रमा साधारण फल अर्थात कभी अच्छा तो कभी बुरा फल देता है विशेषतः यदि चंद्रमा द्वादश भाव में स्थित हो और उसको शुभ ग्रह न देखते हों तो इस स्थिति में चंद्रमा अत्यंत अनिष्टकारी होकर अपनी दशा में मृत्यु या मृत्यु तुल्य कष्ट अवश्य ही देता है और यदि चंद्रमा की दशा जीवनकाल में न पड़ती हो तो कुंडली में जो क्रूर ग्रह अत्यधिक बली होगा उसकी या बुध की दशा में चंद्र की अंतर्दशा आने पर मृत्यु या मृत्यु तुल्य कष्ट होता है, सिंह का नवमांश होने और व्यक्ति में प्राकृतिक गुणों का पूर्ण विकास होता है।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

धनु राशि: जानिए, धनु राशि वाले व्यक्तियों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

धनु राशि: जानिए, धनु राशि वाले व्यक्तियों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

 

धनु राशि वाले व्यक्तियों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
धनु राशि वाले व्यक्तियों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

 

धनु राशि वाले व्यक्तियों की नाक, कान, चेहरा व कंठ अपेक्षाकृत बड़ा होता है साथ ही ऐसे व्यक्ति किसी न किसी कार्य में लगे रहते हैं अर्थात एक जगह खाली नही बैठते तथा धनु राशि वाले व्यक्ति बोलने में बहुत प्रगल्भ और त्यागी होते हैं, धनु राशि वाले व्यक्तियों की लंबाई सामान्य से कुछ कम रहती है किंतु यदि लग्नेश लग्न में ही स्थित हो या गुरु की लग्न पर दृष्टि हो तो ऐसे व्यक्तियों का कद लंबा होता है, धनु राशि वाले व्यक्ति कुछ झुक कर चलते हैं साथ ही ऐसे व्यक्ति साहसी और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने वाले होते हैं, धनु राशि वाले व्यक्तियों को समझा कर ही अपने वश में किया जा सकता है अर्थात धनु राशि वाले व्यक्ति दाम, दंड और भेद से चिढ़ते हैं तथा प्रेम के लिए कुछ भी कर देते हैं, धनु राशि वाले व्यक्ति विद्वान, धार्मिक, जनप्रिय, देव भक्त, सभा में व्याख्यान देने वाले, श्रेष्ठ, पवित्र, काव्य कुशल, नाच-गाने के शौकीन, कुशल, कुल दीपक, दानी, भाग्यवान, सच्चे मित्र, निष्कपट, दयावान, स्पष्ट वक्ता, क्लेश सहन करने वाले, शांत स्वभाव, अल्प भोजी, निर्मल बुद्धि, कोमल भाषी, धनी, कार्य तत्पर, प्रीति से वशीभूत, फुर्तीले और भविष्य वक्ता होते हैं, धनु राशि वाले व्यक्तियों को बल से वश में नही किया जा सकता है, धनु राशि वाले व्यक्तियों के किसी अंग में तिल व मस्से के निशान रहते हैं तथा इनके पैर के तलवे छोटे होते हैं, धनु राशि वाले व्यक्तियों के तीन विवाह संभव होते हैं (कुंडली में बहु विवाह के योग होने पर) और संतान कम होती है, धनु राशि वाले व्यक्ति कई प्रकार के व्यवसाय को करने वाले तथा अनेक कारीगरी और कलाओं में प्रवीण होते हैं, बृहस्पति वार इनके लिए बेहद शुभ होता है और ऐसे व्यक्ति प्रायः व्यापार करते हैं।

 

धनु राशि वाले व्यक्तियों के लिए १, ८, १३, १८, ४८ वर्ष अनिष्टकारी होते हैं प्रथम वर्ष में शरीर पीड़ा व १३ वें वर्ष में महा दुःख होता है यदि चंद्रमा को शुभ ग्रह की दृष्टि हो तो इन फलों में कमी होती है तथा तृतीय व अष्टम भाव भी बली हो तो धनु राशि वाले व्यक्तियों को १०० वर्ष की औसत आयु प्राप्त हो सकती है कुछ ग्रंथकारों नें यहाँ विभिन्न मत रखे हैं उनके अनुसार धनु राशि वाले व्यक्तियों की औसत आयु ८८ तो कुुुछ नेे ७५ तो कुछ ग्रंथकारों ने ८६ वर्ष बतलाया है, धनु राशि वाले व्यक्तियों के लिए तृतीया, अष्टमी और त्रयोदशी तिथि अनिष्टकारी होती है, सोमवार का दिन बेहद अशुभ होता है, मेष, सिंह, कर्क और वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति इनके मित्र, वृष, मिथुन, कन्या व तुला राशि वाले शत्रु होते हैं, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, उपरोक्त तिथियाँ, हस्त नक्षत्र व रात्रि का समय अनिष्टकारी होता है।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जून 2020: धनु लग्न व धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जून 2020: धनु लग्न व धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

धनु लग्न
धनु लग्न मासिक गोचरफल

 

धनु लग्न व धनु राशि वालों के लिए जून 2020 अच्छा रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य का छठे भाव से गोचर रहेगा अतः सरकारी अफसरों से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, यदि कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसमें विजय प्राप्त होगी, मामा पक्ष के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी संभव रहेगी 14 जून को सूर्य गोचर बदलकर आपके सप्तम भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, जीवनसाथी के स्वभाव में तेजी अनुभव होगी, व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें, माह के शुरुवात में शुक्र का छठे भाव से गोचर रहेगा जो कि वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः महिलाओं के साथ व्यर्थ विवाद में न पड़ें, दवाइयों या शत्रुओं पर धन व्यय हो सकता है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जिन्हें हार्मोन्स से जुड़ी समस्या हो व गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, माह के शुरुवात में बुध व राहुका सप्तम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप विवाह के योग बनेंगे, यदि आपके विवाह में बाधाएं आ रही है तो राहु के उपाय करें लाभ होगा, कार्यस्थल पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः तनाव लेने से बचें, मित्रों पर अधिक विश्वास करने से बचें, 18 जून को बुध वक्री होकर आपके सप्तम भाव से गोचर करेंगे अतः कार्यक्षेत्र से जुड़े निर्णय सोच-समझकर ही लें, जीवनसाथी की वाणी कटु रह सकती है, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह माह अच्छा रहेगा, 21 जून को सूर्य ग्रहण है जो कि आपके लिए शुभ नही रहेगा अतः उस दिन यदि संभव हो तो यात्राओं को टालने का प्रयास करें।

 

धनु राशिफल
धनु राशिफल

 

माह के शुरुवात में गुरु व शनि आपके धन भाव अर्थात दूसरे भाव से गोचर कर नीचभंग राजयोग बनाएंगे किंतु दोनों ही ग्रह वक्री अवस्था में गोचर करेंगे अतः वाणी पर नियंत्रण रखें, धन लाभ के योग बनेंगे, माता के स्वास्थ्य में परेशानी संभव रहेगी, वाहन सावधानी चलाएं क्योंकि तीसरे भाव से गोचर कर रहे मंगल की चौथी दृष्टि छठे भाव रोग व शत्रु भाव पर रहेगी जहाँ सूर्य व शुक्र पहले से ही गोचर कर रहे हैं और शनि की भी सप्तम दृष्टि अष्टम भाव पर रहेगी अतः 18 जून तक एक्सीडेंट होने के योग बनेंगे, परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा, आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, माह के शुरुवात में लग्न से केतु का गोचर रहेगा फलस्वरूप आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, यदि आपकी कुंडली में केतु अच्छी स्थिति में है तो आत्मसम्मान में वृद्धि होगी, माह के शुरुवात में मंगल का तीसरे भाव से गोचर रहेगा अतः आवेश में आने से बचें, पराक्रम में वृद्धि होगी व मेहनत का पूर्ण फल भी प्राप्त होगा, पिता से वैचारिक मतभेद संभव रहेगा, यात्राओं के योग बनेंगे, 18 जून को मंगल गोचर बदलकर आपके चतुर्थ भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप आय में वृद्धि के योग बनेंगे, बड़े भाई-बहन यदि हैं तो उनका सहयोग मिलेगा व उनकी उन्नति भी होगी, माह की 2, 8, 16, 23 व 29 तिथियों को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे या कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

 

धनु राशिफल
धनु राशिफल

 

कुल मिलाकर धनु लग्न व धनु राशि वालों के लिए जून 2020 अच्छा रहेगा जिसमें विवाह के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, आत्मसम्मान में वृद्धि होगी, वाहन सावधानी से चलाएं, वाणी पर नियंत्रण रखें व व्यर्थ के विवाद में न पड़ें, तनाव लेने से बचें, माह की 4, 5, 6,व 18, 19, 20, 21, 23 व 24 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि धनु लग्न व धनु राशि वाले व्यक्ति यदि अमावस्या के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर नारियल को बहते पानी में प्रवाहित करें व व गणेश संकटनाशन स्तोत्र का नित्य पाठ करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

धनु लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

धनु लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 कैसा रहेगा:-

धनु लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 सामान्य रहेगा पिछले ढाई वर्ष से लग्न पर से शनि के गोचर ने आपको अकेलापन अनुभव कराया, जो लोग विवाह योग्य हो गए थे उनके विवाह में काफी समस्या आ रही थी किन्तु फरवरी 2020 में इन सब से राहत मिलेगी, 24 जनवरी से शनि आपके लग्न को छोड़कर दूसरे भाव से गोचर कर रहे हैं जिस कारण से आपको काफी राहत मिलेगी, नौकरी में भी जो दिक्कतें आ रही थी उनसे राहत मिलेगी, लग्न से गुरु का गोचर आपके विवाह के योग बनाएगा, इस माह की शुरुवात में द्वादश भाव से मंगल का गोचर रहेगा जिस कारण से यात्राएं होंगी, शैया सुख में कमी रहेगी, जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी किन्तु 8 फरवरी को मंगल गोचर बदलकर आपके लग्न में आ जाएंगे जहाँ गुरु व केतु पहले से युत है अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें क्योंकि दो गर्म ग्रह मंगल व केतु आपके लग्न से गोचर करेंगे, यदि आपकी संतान है तो उनकी युति होगी, जिनका विवाह हो गया है व संतान की चाह रखते हैं उन्हें संतान सुख प्राप्त होगा, बुद्धि-विवेक से उन्नति करेंगे, सीनियर आपके काम से खुश रहेंगे, स्वास्थ्य का ख्याल रखें क्योंकि आपकी कुंडली में मंगल व्ययेश भी होता है व्यय भाव के स्वामी का लग्न में बैठना स्वास्थ्य की समस्या दे सकता है साथ ही मंगल की दृष्टि अष्टम भाव पर अपनी नीच राशि कर्क पर रहेगी अतः जिनको रक्त जनित कोई बीमारी हो या जिनकी आयु 55-60 के ऊपर हो वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।

3 फरवरी को शुक्र गोचर बदलकर आपके चतुर्थ भाव में अपनी उच्च राशि मीन से गोचर करेंगे फल स्वरूप माता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, आय की वृद्धि होगी किन्तु दूसरे भाव से शनि का गोचर धन अधिक खर्च कराएगा, चतुर्थ भाव से शुक्र का गोचर घर में खुशियों का माहौल बनाएगा, कोई अच्छी खबर मिल सकती है, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, विवाह के योग बनेंगे, 13 फरवरी को सूर्य गोचर बदलकर कुंभ राशि में आ जाएंगे फलस्वरूप भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा, मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और उस मेहनत का आपको पूर्ण फल भी प्राप्त होगा, यदि आपके छोटे भाई भाई-बहन हैं तो उनकी उन्नति होगी किन्तु उनसे कुछ वैचारिक मतभेद भी संभव रहेगा, पिता की उन्नति होगी व पिता से संबंध भी मधुर होंगे, धार्मिक यात्रा हो सकती है।

लग्न पर से गुरु व केतु का गोचर आपको अध्यात्म का झुकाव अध्यात्म की ओर बढ़ाएगा, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें क्योंकि सप्तम से राहु का गोचर रहेगा जिस पर मंगल की सीधी दृष्टि रहेगी जिससे सर्जरी के योग बनेंगे चूँकि गुरु भी सप्तम भाव को देखेगा तो उतनी बड़ी समस्या नही होगी, वाहन सावधानी से चलाएं, कुल मिलाकर धनु लग्न वालों के लिए फरवरी 2020 सामान्य रहेगा माह की शुरुवात में कुछ तनाव की स्थिति बनेगी किन्तु 8 फरवरी के बाद से स्थितियाँ सुधरने लगेगी, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें, मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है, विवाह के लिए कहीं बात चल सकती है, जब भी चन्द्र 6, 8, 12 से गोचर करेंगे तब सावधानी बरतें और तनाव लेने बचें, मेरे अनुसार यदि धनु लग्न के व्यक्ति मधुराष्टम व गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें तो शुभ रहेगा।

जय श्री राम।
Astrologer:- Pooshark Jetly
Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)
Mobile:- 9919367470