Loading...
Categories
Astrology Sutras/Logics Recent Post

कुंभ राशि: जानिए, कुंभ राशि वाले व्यक्तियों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

कुंभ राशि: जानिए, कुंभ राशि वाले व्यक्तियों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

 

कुंभ राशि वाले व्यक्तियों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
कुंभ राशि वाले व्यक्तियों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

 

कुंभ राशि वाले व्यक्तियों का शरीर अपेक्षाकृत लंबा होता है साथ ही ऐसे व्यक्ति पुष्पों और सुगंधित द्रव्यों के शौकीन होते हैं, कुंभ राशि वाले व्यक्ति कभी क्षय को प्राप्त होते हैं और कभी वृद्धि को कहने का आशय यह है कि कुंभ राशि वाले व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आता रहता है, कुंभ राशि वाले व्यक्ति दयालु, दानी, मिष्ठान भोजी, धर्म कार्य में जल्दी करने वाले, प्रियभाषी, आलसी, प्रसन्नचित्त, विलक्षण बुद्धि, मित्रों के प्रिय, शत्रुओं पर विजय पाने वाले, यात्रा प्रिय, अत्यंत कामी एवं सभा सोसाइटी में प्रेम रखने वाले होते हैं, कुंभ राशि वाले व्यक्तियों का प्रायः गला लंबा, पैर तथा पैर के जोड़ और पीठ थोड़ी लंबे और मोटे होते हैं एवं पेट भारी, चौड़ा मुख तथा बाल रूखे होते हैं, ऐसे व्यक्तियों को किसी ऊंचे स्थान से गिरकर चोट लगने या जल से भय रहता है, काँख, पैर और मुख में तिल आदि का चिन्ह रहता है तथा कफ रोग से पीड़ा रहती है, कुंभ राशि वाले व्यक्तियों के प्रायः दो विवाह होते हैं या एकाधिक संबंध होते हैं, कुंभ राशि वाले व्यक्तियों को विद्या विभाग, कला और राजनीति से जुड़े कार्यों में रुचि रहती गया, कुंभ राशि वाले व्यक्ति किसी गुप्त मंडली के सदस्य भी होते हैं।

 

कुंभ राशि वालों के लिए १, ५, १२, १५, २५, २८, ३५ व ४५ वां वर्ष अनिष्टकारी होता है प्रथम वर्ष में पीड़ा, वें वर्ष में अग्नि भय, १२ वें वर्ष में सर्प अथवा जल भय और २८ वें वर्ष में चोर द्वारा धन हानि होती है, यदि चंद्रमा शुभ ग्रहों से युक्त या दृष्ट हो तथा आयुष्य भाव को कोई क्रूर ग्रह न देखते हैं तो कुंभ राशि वाले व्यक्तियों की औसत आयु ९० वर्ष तक की होती है किंतु अन्य ग्रंथकारों में अलग-अलग आयु के विषय पर मत है उनके अनुसार कुंभ राशि वाले व्यक्तियों की औसत आयु ९५ वर्ष तक की होती है, कुंभ राशि वाले व्यक्ति ३० वर्ष की आयु के बाद अच्छी उन्नति करते हैं किंतु इनके जीवन में कभी हानि तो कभी लाभ वाली स्थिति प्रायः बनी ही रहती है, कुंभ राशि वालों के लिए द्वितीया, तृतीया, अष्टमी और त्रयोदशी तिथियाँ अशुभ होती है, शनिवार शुभफलदाई होता है, कुंभ राशि वाले व्यक्तियों के लिए वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला और मकर राशि वाले मित्र तथा मेष, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि वाले प्रायः इनके शत्रु रहते हैं, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, गुरुवार, संध्याकाल समय एवं कृत्तिका नक्षत्र अनिष्टकारी रहता है।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

जून 2020: कुंभ लग्न व कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जून 2020: कुंभ लग्न व कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 

 

कुंभ लग्न
कुंभ लग्न

 

कुंभ लग्न व कुंभ राशि वालों  के लिए जून 2020 अच्छा रहेगा माह के शुरुवात में सूर्य व शुक्र  का चतुर्थ स्थान से गोचर रहेगा फलस्वरूप नौकरी पेशा लोगों के लिए उन्नति के नए मार्ग बनेंगे, माता का सहयोग प्राप्त होगा, किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, माता की वाणी में तेजी अनुभव होगी, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, 14 जून  को सूर्य  गोचर बदलकर पंचम भाव में चले जाएंगे अतः वाणी पर नियंत्रण रखें, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, माह के शुरुवात में बुध व राहु का पंचम भाव से गोचर रहेगा फलस्वरूप कड़े संघर्ष के उपरांत बड़ी सफलता प्राप्त होगी, विद्यार्थियों के लिए यह माह मिला-जुला रहेगा, प्रेमियों के बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, 18 जून  को बुध  वक्री हो जाएंगे अतः थोड़ा सावधान रहें व बाहर के बने हुए सामान खाने से बचें, माह के शुरुवात में मंगल का लग्न से गोचर रहेगा फलस्वरूप बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, यदि आप लंबे समय से प्रमोशन या नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर रहे हैं तो यह माह आपके लिए अच्छा सिद्ध होगा, भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा व उनकी उन्नति भी होगी, कर्म स्थान का स्वामी मंगल  लग्न से गोचर करेंगे अतः बेरोजगार लोगों को कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, क्रोध पर नियंत्रण रखें, 18 जून को मंगल  गोचर बदलकर आपके दूसरे भाव में चले जाएंगे अतः वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा वाणी के कारण कुछ दिक्कतें व तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है, संतान प्राप्ति के योग बनेंगे, तामसिक चीजों के सेवन से बचें, मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा।

 

 

कुंभ राशिफल
कुंभ राशिफल

 

माह के शुरुवात में शनि व गुरु  का द्वादश भाव से गोचर नीचभंग राजयोग  बनाएगा और यह दोनों ही ग्रह वक्री अवस्था से गोचर करेंगे अतः छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, तनाव लेने से बचें, लोग पीठ-पीछे आपके खिलाफ षड्यंत्र रचेंगे अतः लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें, यात्राओं के योग बनेंगे, खर्चों में वृद्धि होगी, शत्रुओं पर धन व्यय होने के योग बनेंगे, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, 3 से 18 जून  के मध्य धन लाभ के योग बनेंगे व 19 से 30 जून  के मध्य बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के योग बनेंगे, वाणी पर नियंत्रण रखें, वाहन सुख प्राप्त हो सकता है, भाग्य का पूर्ण सहयोग 26 जून  तक नही प्राप्त हो सकेगा अतः अपना प्रयास जारी रखें, मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, 21 से 24 जून  तक विशेष सावधानी बरतें व तनाव लेने से बचें तथा स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।

 

 

कुंभ राशिफल
कुंभ राशिफल

 

कुल मिलाकर कुंभ लग्न व कुंभ राशि  वालों के लिए जून 2020 अच्छा रहेगा जिसमें धन लाभ के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, किसी संपत्ति के क्रय करने के योग बनेंगे, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें व बाहर के बने पदार्थ खाने से बचें, मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, आध्यात्म की ओर झुकाव बड़ेगा, वाहन सूख प्राप्त होने के योग बनेंगे, माह की 1, 5, 9, 10, 21, 22, 23, 24, 28 व 29 तिथियों पर विशेष सावधानी बरतें, मेरे अनुसार यदि कुंभ लग्न व कुंभ राशि  वाले व्यक्ति यदि नित्य शनि स्त्रोत्र का पाठ करें व शिवलिंग पर दुग्ध मिश्रित जल से अभिषेक कर चावल मिश्रित काला तिल “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करते हुए अर्पित करें और अमावस्या के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर के बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें तो लाभ होगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470