Loading...
Categories
Prediction

कन्या राशि 2026: अवसर-चुनौतियाँ व उपाय

कन्या राशि वालों के लिए वर्ष 2026 परिवर्तनकारी सिद्ध होगा जहाँ गुरु कर्म और आय के भावों से गोचर करते हुए कार्यक्षेत्र और आय में वृद्धि के नए माध्यम बनाएंगे तो वहीं सप्तमस्थ शनि भागा-दौड़ी व कुछ विशेष प्रयास से भाग्योदय में सहायक रहेगा, जनवरी से मार्च माह के मध्य किसी नए कार्य की शुरुवात संभव रहेगी व मेहनत अधिक रहेगी और नित्यकर्म में भी व्यस्तता बनी रहेगी एवं आर्थिक लाभ एवं श्रेष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा साथ ही साहसिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी हालांकि फरवरी मध्य भाग के आस-पास या बाद में मामा एवं पत्नी के कारण से कुछ चिंता व चोरी के कारण से धन की कुछ हानि संभव है, वाहन सावधानी से चलाएं, मार्च माह में आत्मविश्वास में पुनः वृद्धि होगी और पूर्वनियोजित कार्यों को करने के लिए यह उत्तम समय रहेगा और आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा फिर भी स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता अनुभव हो सकती है, अप्रैल व मई का माह जिम्मेदारियों से भरा हो सकता है साथ ही निजी एवं व्यापारिक संबंधों का विस्तार भी होने की संभावना रहेगी लेकिन जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी, किसी सरकारी कर्मचारी के साथ व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें, आध्यात्मिक दृष्टकोण से यह माह आपके लिए उत्तम रहेगा और अचानक कोई निर्णय लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

जून और जुलाई माह में घर के अंदर किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनने की संभावना रहेगी या किसी मेहमान के आगमन से खुशनुमा माहौल बनेगा और आप भी धीरे-धीरे उन्नति की ओर अग्रसर रहेंगे, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें और अपनी भावनाओं पर थोड़ा नियंत्रण बनाएं, पत्नी के स्वास्थ्य में लाभ होगा और कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे, अगस्त व सितंबर माह में किसी प्रियजन से मुलाकात संभव रहेगी या किसी समाचार के कारण से मन में प्रसन्नता अनुभव होगी किंतु व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है फिर भी आत्मविश्वास बना रहेगा, अक्टूबर माह में मन में शांति अनुभव होगी और नैतिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी एवं कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

नवंबर माह में मन के अंदर बेचैनी बन सकती है लेकिन भाग्य का सहयोग मिलने से किए गए प्रयासों का संतोषजनक फल प्राप्त हो सकेगा और विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी एवं कुछ संघर्ष से बड़ी उन्नति के रास्ते बनने लगेंगे और यात्राओं के भी अवसर प्राप्त होंगे, दिसंबर माह में व्यापारियों को लाभ व आय में सुधार के योग बनेंगे साथ ही यश की भी वृद्धि होगी और संतान के कारण से मन में हर्ष अनुभव होगा लेकिन जीवन में भागा-दौड़ी का दौर बना रहेगा और किसी नए कार्य की शुरुवात या कार्यक्षेत्र के विस्तार/परिवर्तन के योग बनेंगे और यश में वृद्धि होगी।

वर्ष 2026 के इन अशुभ तिथियों में रखें विशेष ध्यान

जनवरी:- 2, 3, 11, 12, 20, 21 व 29।
फरवरी:- 1, 2, 7, 8, 12, 13, 17 व 18।
मार्च:- 1, 8, 19, 23, 25 व 28।
अप्रैल:- 11, 12, 14, 19, 28, 29 व 30।
जून:- 2, 3, 7, 9, 11, 21, 23 व 27।
जुलाई:- 2, 5, 8, 15, 17, 18, 20 व 28।
अगस्त:- 3, 4, 7, 9, 13, 28 व 30।
सितंबर:- 11, 14, 22, 25, 27 व 28।
अक्टूबर:- 3, 7 व 29।
नवंबर:- 3, 9, 11, 14, 23 व 29।
दिसंबर:- 6, 10, 14, 22 व 30।

वर्ष 2026 के इन शुभ दिनों में करें नए कार्य की शुरुवात

मार्च:- 3, 5, 10, 15 व 22।
मई:- 4, 8, 12, 14, 20 व 22।
जुलाई:- 4, 6, 10, 19 व 30।
अक्टूबर:- 2, 5, 8, 10, 13, 16, 18, 25, 28 व 30।
दिसंबर:- 2, 8, 15, 21, 25, 27 व 29।

उपाय

1. नित्य सूर्य को जल अर्पित करें।
2. बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
3. विष्णु सहस्त्रनाम या राम सहस्त्रनाम का नित्य पाठ करें।

जय श्री राम।