Loading...
Categories
Prediction Rashifal Recent Post

शुक्र का मेष राशि से गोचर 29 फरवरी 2020: जाने किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा किन राशि वालों को चमकेगी किस्मत

शुक्र का मेष राशि से गोचर 29 फरवरी 2020: जाने किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा किन राशि वालों को चमकेगी किस्मत

 

शुक्र का मेष राशि से गोचर 29 फरवरी 2020
शुक्र का मेष राशि से गोचर 29 फरवरी 2020

 

वैदिक ज्योतिष में शुक्र को कला, वैभव, सौंदर्य, प्रेम, भौतिक सुख, का कारक माना गया है सामान्य शब्दों में समझा जाए तो हर प्रकार के सुख जिनसे प्राप्त होते हैं उन सभी के कारक शुक्र होते हैं यह देव गुरु वृहस्पति के भाई व दैत्यों के आचार्य हैं नव ग्रहों में एकमात्र शुक्र ही है जिन्हें मृत संजीवनी विद्या का ज्ञान है, 28 फरवरी 2020 की मध्य को रात्रि 1 बजकर 30 मिनट 59 सेकंड पर शुक्र गोचर बदलकर मेष राशि में गोचर करेंगे जिसके कारण से विभिन्न राशियों पर विभिन्न प्रकार के फल प्राप्त होंगे तो चलिए जानते हैं शुक्र के मेष राशि से गोचर के दौरान किन राशियों को क्या फल प्राप्त होंगे:-

 

शुक्र का गोचर परिवर्तन
शुक्र का गोचर परिवर्तन

 

मेष राशि:-

 

Mesh rashi

 

मेष राशि वालों के लिए शुक्र दूसरे व सातवें भाव के स्वामी होकर प्रथम भाव अर्थात लग्न से गोचर करेंगे जिस कारण से धन की वृद्धि हेतु थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी व उस मेहनत का पूर्ण फल भी प्राप्त होगा, कुटुंब का सहयोग भी प्राप्त होगा, जीवनसाथी आपको नियंत्रित करने का प्रयास करेंगे, बेरोजगार लोगों को नौकरी प्राप्त होगी, प्रमोशन को लेकर बात चल सकती है।

 

वृषभ राशि:-

 

वृषभ राशि
वृषभ राशि

 

वृषभ राशि वालों के शुक्र प्रथम भाव अर्थात लग्न व छठे भाव के स्वामी होकर द्वादश भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, यात्राओं के योग बनेंगे, जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, फिजूल खर्चों को टालने का प्रयास करें।

 

मिथुन राशि:-

 

 मिथुन राशि
मिथुन राशि

 

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र द्वादश व पंचम भाव के स्वामी होकर लाभ स्थान से गोचर करेंगे फलस्वरूप संतान की उन्नति होगी, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, घर में नए मेहमान का आगमन संभव है, जिनका विवाह हो गया है व संतान की चाह रखते हैं उन्हें कन्या संतति की प्राप्ति हो सकती है, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय रहेगा।

 

कर्क राशि:-

 

कर्क राशि
कर्क राशि

 

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र चतुर्थ व एकादश भाव के होकर दशम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप माता का सहयोग प्राप्त होगा, घर में किसी मेहमान का आगमन संभव होगा, घर में खुशियों का माहौल रहेगा, किसी महिला के सहयोग से कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, आय में वृद्धि होगी, नौकरी पेशा लोगों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, किसी महिला के प्रति आपका ध्यान आकर्षित होगा, परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

 

सिंह राशि:-

 

सिंह राशि
सिंह राशि

 

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र तीसरे व दशम भाव के स्वामी होकर भाग्य भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप छोटे भाई-बहन की उन्नति होगी, यदि आपकी कोई बहन है और विवाह योग्य हो गयी हैं तो उनके विवाह के योग बनेंगे, कार्य के सिलसिले से यात्राएं होंगी जो कि लाभदायक सिद्ध होगी, नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन की बात चल सकती है, सीनियर आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे व आपके कार्य की सराहना करेंगे, यदि आपके भाई-बहन विवाह योग्य हो गए हैं तो उनके विवाह की बात चल सकती है।

 

कन्या राशि:-

 

कन्या राशि
कन्या राशि

 

कन्या राशि वालों के लिए शुक्र दूसरे व नवम भाव के स्वामी होकर अष्टम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप दवाइयों पर धन व्यय होगा, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, तनाव की स्थितियाँ उत्पन्न होगी अतः तनाव लेने से बचें, जीवनसाथी से विवाद संभव रहेगा, वाहन सावधानी से चलाएं, आय में वृद्धि होगी, कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा, अपनी वाणी के प्रभाव से आय वृद्धि के नए स्त्रोत बनाने में सफल होंगे, अचानक धन लाभ होगा।

 

तुला राशि:-

 

तुला राशि
तुला राशि

 

तुला राशि वालों के लिए शुक्र लग्न व अष्टम भाव के स्वामी होकर सप्तम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी, यदि आप पार्टनरशिप में काम करते हैं तो उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कोई परेशानी आपकी चिंता का कारण बन सकती है, नौकरी पेशा लोगों को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं किंतु बुद्धि व विवेक द्वारा आप इन बाधाओं से जल्दी पार पा लेंगे, नए मित्र बनेंगे।

 

वृश्चिक राशि:-

 

वृश्चिक राशि

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र सातवें व द्वादश भाव के स्वामी होकर छठे भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप यात्राओं के योग बनेंगे, कोई गुप्त संबंध बन सकता है, जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी, नौकरी पेशा लोगों को मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, महिलाओं से फालतू विवाद में न पड़ें अन्यथा अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

 

धनु राशि:-

 

धनु राशि
धनु राशि

 

धनु राशि वालों के लिए शुक्र एकादश व छठे भाव के स्वामी होकर पंचम भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप आय में वृद्धि होगी, प्रमोशन के योग बनेंगे, यदि आपकी कोई कन्या संतान है तो उनकी उन्नति होगी, प्रेमियों के लिए शुक्र का यह गोचर बेहद अच्छा रहेगा, प्रेम विवाह के लिए यदि आप प्रयास कर रहे हैं तो इस माह आपके प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे, जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें, गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, संतान को कष्ट संभव रहेगा, फालतू विवाद से बचें।

 

मकर राशि:-

 

मकर राशि
मकर राशि

 

मकर राशि वालों के लिए शुक्र पंचम व दशम भाव के स्वामी होकर राजयोगकारक हो जाते हैं जो कि आपके चतुर्थ भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप माता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, वाहन, भूमि खरीदने के योग बनेंगे, जीवन में स्थायित्व आएगा, प्रेमियों के लिए यह माह काफी अच्छा रहेगा, किसी महिला के सहयोग से भाग्य की वृद्धि होगी, विद्यार्थोयों के लिए यह गोचर बेहद शुभ रहेगा, जिनका विवाह हो गया है व संतान की इच्छा रखते हैं उन्हें कन्या संतति की प्राप्ति होगी, घर में कोई शुभ काम होने के योग बनेंगे।

 

कुंभ राशि:-

 

कुंभ राशि
कुंभ राशि

 

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र चतुर्थ व नवम भाव के स्वामी होकर राजयोगकारक हो जाते हैं जो कि आपके तीसरे भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, घर में खुशियों का माहौल रहेगा, नौकरी पेशा लोगों की प्रमोशन मिल सकता है, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा व मित्रों या परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, कोई महिला आपकी उन्नति में सहायक सिद्ध होगी, विवाह के योग बनेंगे, आय में वृद्धि होगी, मन प्रसन्न रहेगा, बहन का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

 

मीन राशि:-

 

मीन राशि
मीन राशि

 

मीन राशि वालों के लिए शुक्र तीसरे व अष्टम भाव के स्वामी होकर धन भाव से गोचर करेंगे फलस्वरूप स्वास्थ्य में कुछ परेशानी संभव है, दवाइयों पर धन व्यय होगा, शत्रुओं से सावधान रहें, आय में वृद्धि होगी, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा, भाई-बहन की उन्नति होगी, किसी तीसरे व्यक्ति के कारण कुटुंब से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है।

 

जय श्री राम।

 

Asrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Numerology Recent Post

भाग्यांक 3: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

भाग्यांक 3: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

 

भाग्यांक 3
भाग्यांक 3

 

जीवन में पूर्ण महत्त्वाकांक्षा पाले हुए भाग्यांक 3 वाले व्यक्ति अपने दिल में धरती से उठकर आसमान को चूम लेने का हौसला संजोए हुए रहते हैं परंतु परिस्थितियाँ कुछ इस प्रकार इनके इर्द-गिर्द बनी रहती है कि ये चाह कर भी ऊँचे नही उठ पाते, अत्यधिक श्रम एवं संघर्ष तथा न्यूनतम उपलब्धि इनके जीवन में बनी रहती है, संकट एवं विरोधी वातावरण के बीच भी ये रास्ता निकालने में सक्षम होते हैं इन्हें ऐसा कोई काम पसंद नही जो ठंडा हो, लिजलिजा हो या जिसमें उफान न हो, शांत रूप से बैठे रहना इन्हें सहन नही होता इन्हें काम चाहिए, श्रम चाहिए, संघर्ष चाहिए और कुछ न कुछ ऐसी उपलब्धि चाहिए जो इन्हें ऊँचा उठा सके व उन्नत कर सके, आर्थिक क्षेत्र में ये धीरे-धीरे उन्नति करते हैं परंतु जितनी भी करते हैं वह ठोस होती है, संयोग कुछ ऐसा होता है कि जो कुछ 4-6 महीने में इकट्ठा होता है वह एक ही आकास्मिक झटका आ जाने पर समाप्त हो जाता है।

 

अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष

 

भाग्यांक 3 वालों के जीवन में मित्रता की जगह धन का महत्व अधिक होता है ये जीवन में धन को ही सर्वोपरि महत्व देते हैं परंतु फिर भी सामाजिक होते हैं तथा सामाजिक कर्तव्यों का निर्वाह भी भली प्रकार करते हैं, भाग्यांक 3 वालों का स्वास्थ्य सामान्यतः ठीक रहता है परंतु जरा सी भी तबीयत खराब होने पर उसे बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं, पेट संबंधित परेशानियाँ जैसे अपच, गैस्ट्रिक, ट्रबल आदि इन्हें बनी ही रहती है, भाग्यांक 3 वालों में निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण की शक्ति प्रवल होती है, अधिक से अधिक देखने एवं समझने की भावना इनमें रहती है, कपड़े की दुकान, हौजरी, रेडीमेड माल, एजेंसी तथा रुपयों के लेन-देन का व्यापार अथवा कमीशन संबंधी कार्यों में इनका भाग्योदय जल्दी होता है, छोटी से छोटी बातों पर तुनक जाना तथा उदास हो जाना इन्हें शोभा नही देता अतः ये इस ओर से सावधान रहें तो जीवन में अधिक सफल हो सकते हैं।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Numerology Recent Post

भाग्यांक 2: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

भाग्यांक 2: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

 

भाग्यांक २
भाग्यांक २

 

भाग्यांक 2 वाले व्यक्ति उत्तम वक्ता होते हैं, ये इतने व्यवस्थित एवं सुंदर ढंग से बोलते हैं कि सामने वाले को अपना लोहा मनवाकर ही छोड़ते हैं परंतु साथ ही इनमें एक दुर्गुण भी होता है वह जिद्दी भावना एवं बहस करते रहने की आदत चाहे कुछ भी बात न हो या मामूली सी बात हो ये हर बात को कुछ ऐसा रूप दे देते हैं कि वह विवाद का विषय हो जाती है और फिर ये उनमें बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं, इनके तर्कों में वजन होता है तथा बात कहने के ढंग में प्रभाव इसलिए भाग्यांक 2 वाले व्यक्ति जल्दी ही लोकप्रिय भी हो जाते हैं, भाग्यांक 2 के व्यक्ति जिम्मेदारी कम ही स्वीकार करते हैं इनके प्रियजन ही इनकी सार-सांभर रखने वाली ही इनकी चिंता करती है ये स्वम् निश्चिंत एवं बेपरवाह रहते हैं।

 

अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष

 

भाग्यांक 2 वाले व्यक्ति स्वभाव से रसिक, वृत्ति से विनोदशील एवं कार्यों से श्रेष्ठ माने जाते हैं इनका सार्वजनिक जीवन एक प्रकार का होता है और व्यक्तिगत जीवन दूसरे प्रकार का होता है व्यक्तिगत जीवन में ये जितने स्वच्छंद होते हैं, सार्वजनिक जीवन में उतने ही जिम्मेदार एवं कर्तव्यपरायण होते हैं यदि इनके व्यक्तिगत जीवन को छोड़ दिया जाए तो इनके सार्वजनिक जीवन पर कोई उंगली नही उठा सकता, भाग्यांक 2 वाले व्यक्ति एकांतप्रिय नही रहते अपितु सार्वजनिक जीवन में घुले-मिले रहते हैं, इनकी आय के स्त्रोत एक से अधिक होते हैं तथा दूसरों से पैसा कैसे प्राप्त किया जा सकता है यह भी इन्हें बखूबी आता है, इस प्रकार इनकी धन संग्रह वृत्ति बढ़ी-चढ़ी होती है तथा धन संग्रह करने की कला में ये पारंगत होते हैं।

 

भाग्यांक 2 वाले व्यक्तियों के मित्रों की संख्या बहुत होती है और समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों से इनकी मित्रता रहती है, बच्चों में बच्चे तथा बड़ों में बड़े यही हो जाना इनकी प्रमुख विशेषता होती है, ये वैधक, चिकित्सा, डॉक्टरी, पशुपालन, मुर्गीखाना, सौंदर्य भंडार तथा जमीन संबंधी कार्यों से अधिक लाभ उठा सकते हैं, उतावलापन, हड़बड़ी तथा लापरवाही इनकी विशेष कमजोरी होती है अतः इनसे जितना अधिक बचा जाएगा भाग्यांक 2 वालों के लिए उतना ही श्रेयस्कर रहेगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

मार्च 2020: धनु लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

मार्च 2020: धनु लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

 

धनु लग्न
धनु लग्न मासिक गोचरफल

 

धनु लग्न वालों के लिए मार्च 2020 बहुत अच्छा रहने वाला है माह के शुरुवात में लग्नेश गुरु का लग्न से गोचर हंस योग का निर्माण करेगा अतः उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, विद्यार्थियों के लिए मार्च 2020 का महीना काफी अच्छा रहेगा, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह के लिए बात चल सकती है, पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा व भाग्य की शक्ति से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, पंचमेश मंगल भी केतु व गुरु से युति कर के लग्न से गोचर कर रहे हैं फलस्वरूप आप अपने ज्ञान, बुद्धि व विवेक द्वारा आय वृद्धि के नए माध्यम बनाएंगे, स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है, अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, धनु लग्न वालों के लिए पिछले 5 वर्ष काफी संघर्ष भरे रहे क्योंकि द्वादश भाव व लग्न से गोचर करते हुआ शनि ने आपको अकेलापन अनुभव कराया, फिजूल के खर्चों पर धन व्यय हुआ किन्तु अब शनि आपके धन भाव में अपनी खुद की मकर राशि से गोचर कर रहे है साथ ही लग्न से गुरु का गोचर है अतः ईश्वर की कृपा आप पर बनेगी, आय के नए स्त्रोत बनेंगे, 22 मार्च को मंगल गोचर बदलकर आपके धन भाव में अपनी उच्च राशि से गोचर करेंगे अतः इस दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में कोई जोखिम भरा निर्णय न लें क्योंकि शनि व मंगल की युति द्वंद योग का निर्माण करती है चूँकि शनि अपनी ही राशि से गोचर कर रहे हैं व मंगल भी अपनी उच्च राशि से गोचर करेंगे इसलिए अधिक नुकसान नही होगा, तामसिक चीजों व अत्यधिक मिर्च-मसाले वाले व्यंजनों से परहेज करें।

 

दैनिक राशिफल धनु राशि
दैनिक राशिफल धनु राशि

 

माह के शुरुवात में सूर्य व बुध का गोचर आपके तीसरे भाव से रहेगा फलस्वरूप भाग्य की वृद्धि होगी, कोई धार्मिक यात्रा भी संभव है, किसी पड़ोसी या करीब के रिश्तेदार आपकी शादी के लिए रिश्ता ला सकते हैं, यदि आपके कोई छोटे भाई-बहन हैं तो उनकी उन्नति होगी, यदि आपका कार्य बैंक, फाइनेंस, मार्केटिंग से जुड़ा हुआ है तो यह महीना आपके लिए बहुत अच्छा सिद्ध होगा, 14 मार्च को सूर्य गोचर बदलकर आपके चतुर्थ स्थान में आ जाएंगे फलस्वरूप माता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, वाहन का सुख भी प्राप्त हो सकता है, मान-सम्मान में वृद्धि होगी, माह के शुरुवात में शुक्र आपके पंचम भाव से गोचर करेंगे पंचम भाव प्रेम को भी दर्शाता है अतः प्रेमियों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा, यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो यह समय काफी अच्छा रहेगा, जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनके प्रेम विवाह के योग बनेंगे क्योंकि पंचम से गोचर कर रहे शुक्र पर गुरु की दृष्टि भी रहेगी, जिनका कार्य सौंदर्य प्रकाशन, वाहन, भूमि से जुड़ा हुआ है उनके लिए यह माह काफी अच्छा रहेगा, आय वृद्धि के योग बनेंगे, 28 मार्च को शुक्र गोचर बदलकर आपके छठे भाव में आ जाएंगे अतः किसी महिला से फालतू विवाद में न पड़े अन्यथा अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, गर्भवती महिलाएं इस समय थोड़ा विशेष ध्यान रखें चूँकि 30 मार्च को गुरु भी गोचर बदलकर आपके छठे भाव को देखेंगे अतः यह स्थिति ज्यादा दिन की नही होगी, यदि आप महिला है तो इस माह के अंतिम भाग में हार्मोन्स से जुड़ी समस्या हो सकती है या अंदर से कुछ कमजोरी अनुभव हो सकती है, जिनकी उम्र 55-60 या इससे अधिक है उन्हें जोड़ों, कमर, पैर में दर्द की शिकायत रह सकती है, वाहन सावधानी से चलाएं।

 

कुल मिलाकर धनु लग्न वालों के लिए मार्च 2020 अच्छा रहेगा जिसमें उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, छोटे भाई-बहन यदि हैं तो उनकी उन्नति होगी, यदि आप विवाह योग्य हो गए है तो विवाह की बात चल सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें, प्रेमियों के लिए यह माह काफी अच्छा रहेगा, प्रेम विवाह के योग बनेंगे, संतान सुख प्राप्त होगा, वाहन सावधानी से चलाएं, जब भी चंद्र 6, 8, 12 भावों से गोचर करेंगे तब स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, मेरे अनुसार यदि धनु लग्न के व्यक्ति नित्य विष्णु सहस्त्रनाम का नित्य पाठ करें व रुद्राक्ष की माला धारण करें तो बेहद शुभ रहेगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Numerology Recent Post

भाग्यांक 1: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

भाग्यांक 1: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

 

भाग्यांक-१
भाग्यांक-१

 

भाग्यंक 1 वाले व्यक्ति प्रवल रूप से भाग्यशाली होते हैं, ऊँचे, हष्ट-पुष्ट, सुंदर कद-काठी, प्रभावशाली व्यक्तित्व एवं सम्मोहक आकर्षण लिए हुए ऐसे व्यक्ति जीवन को जीना जानते हैं, इनके हिर्दय में कुछ कर गुजरने की चाह होती है और यदि समय एवं उचित अवसर मिल जाए, तो भाग्यांक 1 वाले व्यक्ति उसे कर के भी दिखाते हैं, नेतृत्व इनका जन्मसिद्ध अधिकार होता है, यदि इन्हें जीवन में प्रशासकीय पद मिल जाए तो ये सफल प्रशासक भी सिद्ध होते हैं लेकिन ये स्वम् समस्याएं निर्मित करते हैं और उनमें उलझकर रह जाते हैं।

 

अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष

 

भाग्यांक 1 वालों का आर्थिक पक्ष अपेक्षाकृत श्रेष्ठ होता है, ये पैसा भी कमाना जानते हैं और उसका किस प्रकार से उचित उपयोग किया जाए इसे भी बखूबी जानते हैं, धन-संचय में ये सिद्धहस्त होते हैं, मित्रों के ये अच्छे मित्र होते हैं, स्वम् कष्ट में रहकर भी मित्रों का हित करना इन्हें आता है परंतु साथ ही ये अत्यधिक व्यस्त रहने के कारण मित्रों पर पूरा ध्यान नही दे पाते, एकांत इन्हें खलता है और ये हर समय मित्रों से घिरे रहते हैं, भाग्यंक 1 वाले व्यक्ति सफल व्यापारी भी हो सकते हैं और सफल प्रशासक भी, मैनेजर, व्यवस्थापक, नेतृत्व आदि स्थानों पर भी इनकी प्रतिभा का समुचित उपयोग देखा जा सकता है।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Numerology Recent Post

मूलांक 9: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

मूलांक 9: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

 

To explain the secrets of radix 9
Radix-9

 

मूलांक 9 के व्यक्ति साहसी होते हैं शारीरिक रूप से भी और मानसिक रूप से भी इनका साहस कभी-कभी इतना अधिक बढ़ जाता है कि दुस्साहस का रूप धारण कर लेता है और कभी-कभी तो यह दुस्साहस अनर्थ भी करा देता है, परंतु ये न तो पदच्युत होते हैं और न ही भयभीत, मूलांक 9 के व्यक्ति अतुल साहसी, दृढ़निश्चयी एवं वीर होते हैं और चुनौती भरे कार्यों से अपना नाम अमर कर देते हैं, ये अपने वचन के पक्के होते हैं अगर ये दिल से किसी को वचन दे दें तो फिर मरते दम तक उस वचन को निभाते हैं, यद्दपि ऐसे व्यक्ति ऊपर से प्रचंड, कठोर होते हैं किंतु भीतर से बहुत ही कोमल होते हैं और अनुशासन को सर्वोपरि मानते हैं जिस किसी कार्य पर अपनी स्वीकृति दे देते हैं उसे पूरा कर के ही चैन लेते हैं।

 

Secrets of radix 9
Secrets of radix 9

 

मूलांक 9 वालों का प्रधान ग्रह मंगल है, जो युद्ध का देवता है अतः मूलांक 9 वाले व्यक्ति हारकर, परास्त होकर या नीचा देखकर बैठने वालों में से नही होते हैं और न धीरे-धीरे धुंआ छोड़ती हुई लकड़ी की तरह जीवन व्यतीत करने पर विश्वास करते हैं अपितु बारूद की तरह भभककर जीना और जलाना जानते हैं, जो क्षण भर के लिए ही सही पर उस क्षण में ही दुनिया को चकाचौंध कर देने में विश्वास रखते हैं, इनके गृहस्थ जीवन में न्यूनाधिक रूप से विपरीतता ही बनी रहती है फलस्वरूप बात-बात में झल्ला उठना, क्रोधित हो जाना आदि भी संभव होता है अतः ऐसे व्यक्ति यदि अपने आप पर पूर्ण नियंत्रण रखें तो निश्चय ही सफल, उन्नत एवं श्रेष्ठ बन सकते हैं।

 

मूलांक 9 वालों के लिए शुभ तारीखें:-

 

मूलांक 9 वालों के लिए प्रत्येक मास की 9, 18 तथा 27 तारीख इनके लिए शुभ होती है।

 

मूलांक 9 वालों के लिए शुभ दिवस:-

 

मंगलवार का दिन मूलांक 9 वालों के लिए अत्यंत शुभ दिन होता है।

 

मूलांक 9 वालों के लिए प्रधान देवता:-

 

हनुमान जी की नित्य पूजा से मूलांक 9 वालों की कामनासिद्धि होती है।

 

मूलांक 9 वालों के लिए शुभ रत्न:-

 

मूलांक 9 वालों के लिए मूँगा सबसे शुभ रत्न होता है अतः इन्हें मूँगा धारण करना चाहिए और यदि संभव हो तो इन्हें मंगलवार का व्रत भी करना चाहिए।

 

मूलांक 9 वालों के लिए शुभ वर्ष:-

 

मूलांक 9 वालों के जीवन की मुख्य-मुख्य घटनाएं 9, 18, 27, 36, 45, 54, 63, 72, 81 तथा 90वां वर्ष की आयु में ही घटित होती हैं तथा यह वर्ष इनके लिए उन्नत, श्रेष्ठ एवं प्रगतिदायक सिद्ध होता है।

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Gochar Fal Prediction Recent Post

मार्च 2020: वृश्चिक लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

मार्च 2020: वृश्चिक लग्न वालों के लिए कैसा रहेगा

 

 

वृश्चिक लग्न वालों के लिए मार्च 2020 अच्छा रहेगा पिछले ढाई वर्ष से आपने आर्थिक उन्नति के लिए काफी संघर्ष किया और पिछले साढ़ेसात वर्ष आपने धन बहुत खर्च किया, खुद को अकेला अनुभव किया, जीवन के हर क्षेत्र में आप संघर्ष करते हुए दिखाई दिए उन सभी से आपको राहत 24 जनवरी से मिलना शुरू हो गया है, माह के शुरुवात में लग्नेश मंगल का धन भाव से केतु व गुरु के साथ गोचर बेहद शुभ रहेगा लग्नेश के धन भाव से गोचर से धन की वृद्धि होगी, आय के नए स्त्रोत बनेंगे, धन भाव से गुरु का मूल त्रिकोण राशि से गोचर आपकी उन्नति के नए मार्ग खोलेगा, वाणी पर नियंत्रण रखें क्योंकि दूसरा भाव वाणी का भाव से जहाँ से दो गर्म ग्रहों मंगल व केतु की युति रहेगी, सप्तम भाव आपके जीवनसाथी का है और सप्तम से दूसरा भाव, अष्टम भाव होने के कारण से जीवनसाथी के कुटुंब का विचार अष्टम भाव से किया है जहाँ से राहु का गोचर रहेगा अष्टम भाव से राहु का गोचर आपके जीवनसाथी के कुटुंब अर्थात आपके ससुराल से वाद-विवाद करा सकता है, दूसरे भाव में मंगल, केतु व गुरु और अष्टम से राहु का गोचर होने के कारण से आपके परिवार और आपके जीवनसाथी के परिवार के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो लोग नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर रहे हैं उनके लिए यह मार्च का महीना बेहद शुभ रहेगा क्योंकि धन भाव से गोचर कर रहे गुरु की नवम दृष्टि आपके कर्म भाव में रहेगी अतः आपको कोई अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं, जीवन में स्थिरता आने की शुरुवात होगी, छोटे भाई-बहन थोड़े जिद्दी हो सकते हैं क्योंकि तीसरा भाव छोटे भाई-बहन का भाव है और शनि का स्वभाव ही जिद्दी होता है, भाई-बहन की जिम्मेदारी का भार आप पर आ सकता है।

 

 

माह की शुरुवात में सूर्य व बुध की युति आपके चतुर्थ भाव में रहेगी, चतुर्थ भाव का सूर्य कुछ मानसिक अशांति अनुभव करा सकता है, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, पिता का सहयोग प्राप्त होगा व पिता से लाभ भी प्राप्त होगा, 14 मार्च को सूर्य गोचर बदलकर आपके पंचम भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप आय में वृद्धि होगी, विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय होगा, अपनी बुद्धि व विवेक से उन्नति के योग प्राप्त होंगे, माह के शुरुवात में शुक्र का छठे भाव से गोचर रहेगा सप्तमाधिपति का छठे भाव से गोचर जीवनसाथी से विवाद करा सकता है, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें क्योंकि सप्तम भाव जीवनसाथी व छठा भाव रोग-पीड़ा का भाव है , 21 मार्च को मंगल गोचर बदलकर आपके तीसरे भाव में अपनी उच्च राशि मकर में आ जाएंगे फलस्वरूप शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, आप इस दौरान मेहनत अधिक करेंगे, भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, छोटे भाई-बहन से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी, वाहन सावधानी से चलाएं एक्सीडेंट होने के योग बनेंगे, 28 मार्च को शुक्र गोचर बदलकर आपके सप्तम भाव में आ जाएंगे फलस्वरूप जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, नौकरी पेशा लोगों के नौकरी परिवर्तन के योग बनेंगे, जीवनसाथी के साथ रोमैंटिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, किसी महिला से मित्रता हो सकती है या किसी महिला की सहायता से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा, जो लोग विवाह योग्य हो गए हैं उनके विवाह के लिए बात चल सकती है, 30 मार्च को गुरु भी गोचर बदलकर आपके तीसरे भाव में अपनी नीच राशि में आकर नीचभंग राजयोग बनाएंगे फलस्वरूप विवाह के योग बनेंगे जिसको मैं अपनी अगली पोस्ट (अप्रैल 2020) के गोचरफल में लिखूँगा।

 

कुल मिलाकर वृश्चिक लग्न वालों के लिए मार्च 2020 अच्छा रहेगा जिसमें उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, एकाधिक माध्यम से धन वृद्धि के योग बनेंगे, विवाह के लिए बात चल सकती है, प्रमोशन व नौकरी परिवर्तन के योग बनेंगे, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, वाहन सावधानी से चलाएं, तनाव लेने से बचें, मान-सम्मान में वृद्धि होगी, माह की 8, 9, 10, 11 व 12 तारीख बहुत शुभ नही है अतः इन तिथियों पर विशेष सावधान रहें, जब भी चन्द्र आपके 6, 8 व 12 भावों से गोचर करेंगे तब स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, मेरे अनुसार यदि वृश्चिक लग्न के व्यक्ति अमावस्या के दिन बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें व विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करें तो बेहद शुभ रहेगा।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Numerology Recent Post

मूलांक 8: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

मूलांक 8: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

 

 

अंक ज्योतिष में मूलांक 8 को “विश्वास का अंक” कहा गया है जिसका स्वामी शनि होता है अतः मूलांक 8 के व्यक्ति सहयोगी होते हैं जब तक ये किसी के मित्र और सहयोगी बने रहते हैं तब तक प्रत्येक रूप से उन्हें सहायता पहुँचाते है तथा उनके जीवन की ढाल बनकर रहते हैं और विशाल वट वृक्ष की भांति अपनी शीतल छाया से उन्हें सुख पहुँचाते रहते हैं, परंतु जब मूलांक 8 के व्यक्ति किसी पर क्रोधित हो जाते हैं या किसी से शत्रुता कर लेते हैं तब इनका रूप प्रचंड प्रभंजन की तरह हो जाता है और सभी प्रकार से आप उन्हें नष्ट करने पर तुल जाते हैं, मन में इस प्रकार से गाँठ बाँध लेते हैं कि अपने शत्रु को परास्त कर के ही दम लेते हैं, मूलांक 8 वालों के जीवन में बीच की स्थिति नही के बराबर ही होती है इन्हें जब लाभ होता है तो अत्यंत उच्च स्तर का होता है, परंतु जब हानि होती है तो वह भी सामान्य न होकर गर्त में गिरने जैसी होती है तथा इनका व्यक्तित्व कुछ ऐसा होता है कि ये उस प्रकार के झटके को आसानी से झेल लेते हैं।

 

 

मूलांक 8 वालों को फूहड़पन पसंद नही होता, अश्लील या गन्दा मजाक इनसे बिल्कुल भी नही सहा जाता, दिखावा करने में इन्हें कोई रुचि नही होती जो भी है, जैसा भी है, सबके सामने वैसे ही रहते हैं ये किसी भी बात को गोपनीय रखने का प्रयास भी नही करते हैं, यह आपका ही सबल-सजग व्यक्तित्व है कि इतने उतार-चढ़ाव देखकर भी नही टूटते हैं, इनका व्यक्तित्व सही शब्दों में लचीला होता है जो कि हर परिस्थिति के अनुसार अपने आप को ढाल लेने की क्षमता रखता है, अंदर से मूलांक 8 वाले व्यक्ति सेवाभावी होते हैं इनके मन में करुणा भरी रहती है तथा इनके विचारों में शांति का संदेश रहता है, दूसरे लोगों को यथासंभव प्रसन्न बनाए रखना या दूसरों की सेवा करते रहना इनका लक्ष्य होता है, मूलांक 8 वालों का स्वभाव कुछ इस तरह का होता है कि ये जिस किसी कार्य में लग जाते हैं तो एक भूत की तरह उस पर पिल पड़ते हैं और अंततः उसमें सफल भी हो जाते हैं।

 

मूलांक 8 वालों के लिए शुभ तारीखें:-

 

मूलांक 8 वालों के लिए प्रत्येक मास की 8, 17 तथा 26 तारीख श्रेयस्कर होती है अतः इन्ही तिथियों पर इन्हें अपने महत्वपूर्ण कार्य की शुरुवात करनी चाहिए।

 

मूलांक 8 वालों के लिए शुभ दिन:-

 

मूलांक 8 वालों के लिए शनिवार सबसे शुभ दिन होता है।

 

मूलांक 8 वालों के लिए शुभ रत्न:-

 

मूलांक 8 वालों के लिए नीलम सबसे शुभ रत्न होता है।

 

मूलांक 8 वालों के लिए शुभ वर्ष:-

 

मूलांक 8 वालों के जीवन का 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62, 71, 80 तथा 89वां वर्ष अत्यंत शुभ एवं उन्नतिदायक होते हैं इसके अतिरिक्त 1, 4, 7, 10, 13, 16, 19, 22, 25, 28, 31, 34, 37, 40, 43, 46, 49, 52, 58, 55, 61, 64, 73, 76वां वर्ष भी भाग्योदय कारक होता है।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470

Categories
Numerology Recent Post

मूलांक 7: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

मूलांक 7: क्या कहता है आपका व्यक्तित्व

 

 

 

मूलांक 7 सहिष्णु एवं सहयोगी भावना का प्रतीक है इनमे मूलतः तीन विशिष्ट गुण होते हैं:-

 

१. मौलिकता,

 

२. स्वतंत्र विचार शक्ति,

 

३. विशाल व्यक्तित्व।

 

प्रत्येक वस्तु जो मूलांक 7 वालों की नजर में चढ़ जाए उसमे कोई न कोई कमी ये निकाल ही लेते है और अगर ये उस वस्तु के पीछे पड़ जाएं तो उसमें सुधार भी कर लेते हैं सिर्फ इतना ही नही जिन वस्तुओं को लोग व्यर्थ या बेकार समझते हैं, मूलांक 7 वाले व्यक्ति उसमे भी कुछ न कुछ उपयोगिता खोज ही लेते हैं साथ ही मूलांक 7 वाले व्यक्ति हर समय कुछ न कुछ सोचते ही रहते हैं इनका मस्तिष्क खाली या निष्क्रिय नही रह सकता साथ ही ऐसे व्यक्ति व्यक्तिगत स्वतंत्रता के हिमयाती होते हैं ये किसी की भी स्वतंत्रता का हनन नही देख सकते, इनका परिचय क्षेत्र विस्तृत होता है ऊँचे स्तर के व्यक्तियों से भी इनकी अच्छी जान-पहचान होती है यद्दपि मूलांक 7 के व्यक्ति नम्र होते हैं, तथापि किसी की धौस में नही राह सकते उच्चाधिकारियों से भी इनका परिचय मित्रवत ही होता है न कि मालिक-नौकर की तरह समाज में इनको सम्मानीय स्थान प्राप्त होता है।

 

इनकी अद्भुद क्षमता ही इनको उच्च स्थान पर आसीन करने में सहायक होती है इनको मित्रों से भी भरपूर सहयोग मिलता है साहसिक कार्यों में इनकी रुचि बरकरार रहती है तथा ये कुछ ऐसा करने को आतुर रहते हैं जो इनको चमका दे, ऊंचा उठा दे, प्रसिद्धि दिला दे।

 

 

मूलांक 7 वालों के लिए शुभ तारीखें:-

 

प्रत्येक मास की 7, 16 तथा 25 तारीख इनके लिए अनुकूल होती है तथा एक अंक भी इनका मित्र होता है अतः 1, 10, 19, 28 तारीखें भी अनुकूल और शुभ कही जा सकती है।

 

मूलांक 7 वालों के लिए शुभ दिवस:-

 

मूलांक 7 वालों के लिए रवि, सोम तथा बुध श्रेष्ठ कार्य प्रारंभ करने के लिए अनुकूल होते हैं।

 

मूलांक 7 वालों के लिए शुभ वर्ष:-

 

मूलांक 7 वालों के लिए 7, 16, 25, 34, 43, 52, 61, 70, 79, 88 तथा 97वें वर्ष इनके जीवन के श्रेष्ठ वर्ष होते हैं तथा 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 तथा 91वें वर्ष भी उन्नतिकारक होते हैं तथा इन्ही वर्षों में इनके जीवन की मुख्य-मुख्य घटनाएं घटित होती हैं।

 

जय श्री राम।

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470