वृश्चिक राशि 2026: जानिए अवसर-चुनौतियाँ व उपाय
वृश्चिक राशि वालों के लिए वर्ष 2026 महत्वपूर्ण बदलावों एवं आध्यात्मिक उन्नति से भरा रहेगा जहाँ वर्ष के शुरुवात में गुरु का आपकी राशि से अष्टम स्थान से गोचर जीवन में बदलाव का सूचक रहेगा जिसमें आपके धैर्य और संयम की भी परीक्षा रहेगी तो वहीं वर्ष के मध्य भाग में गुरु भाग्य स्थान से गोचर करते हुए भाग्य वृद्धि में सहायक रहेंगे साथ ही आत्मविश्वास में भी वृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य के योग बनाएंगे वहीं शनि वर्ष की शुरुवाती में बदलावों को दर्शाते हैं तो वहीं फरवरी मध्य भाग से शनि जीवन में भागा-दौड़ी के साथ उन्नति के भी सूचक रहेंगे, जनवरी माह में किसी मित्र या राजनीति से जुड़े व्यक्ति या उच्च अधिकारी के सहयोग से कार्यक्षेत्र में विस्तार व धन लाभ के योग रहेंगे, नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी अपने सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा, सरकारी कर्मचारी से व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें फरवरी माह भी सामान्य रहने से पूर्व निर्धारित कार्यों में सफलता प्राप्त होगी एवं कार्यक्षेत्र का विस्तार भी संभव रहेगा साथ ही परिवार का भी सहयोग रहने से मन मरण प्रसन्नता अनुभव होगी किंतु मार्च माह में व्यस्तता तो अधिक रहेगी साथ ही संभव है कि मन के मुताबिक चीजें न चल सकें जिस कारण से मन में चिंता व स्वास्थ्य में भी तनिक उतार-चढ़ाव सा बन सकता है, किसी के साथ व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें एवं धैर्य और संयम से काम लें, अप्रैल माह में ग्रह स्थिति शुभ होने से पुनः राहत अनुभव होने के योग बनेंगे एवं यश में वृद्धि के साथ खुद के व्यक्तित्व का विकास और व्यापार में सफलता प्राप्त होगी, विद्यार्थियों व शिक्षा विभाग से जुड़े सभी व्यक्तियों के लिए भी यह समय काफी अच्छा रहेगा किंतु स्वास्थ्य जनित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और माह के मध्य भाग में कुछ अड़चनों का भी सामना करना पड़ सकता है अतः धैर्य के साथ पूर्व नियोजित कार्यों पर ध्यान देना उचित रहेगा।
मई और जून माह में मित्रों का सहयोग प्राप्त होने की संभावना रहेगी और स्वास्थ्य में कुछ लाभ व शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी जिससे मन में भी कुछ शांति व राहत अनुभव होने से आपका अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित हो सकेगा साथ ही यश में वृद्धि होगी और यात्रा से लाभ होगा, आप अपनी योजनाओं को कार्यरूप देने का प्रयास इस समय कर सकते हैं, जून के मध्य में मौसम परिवर्तन के कारण से स्वास्थ्य में थोड़ी दिक्कतें बन सकती है अतः स्वास्थ्य का ध्यान रखें, जुलाई व अगस्त माह में प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में आने की संभावना रहेगी और किसी नए कार्य की शुरुवात भी होने की संभावना रहेगी किंतु उधार दिया हुआ पैसा थोड़ी कठिनाई के साथ वापस मिलने के योग रहेंगे, कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ-साथ भाग्य का सहयोग प्राप्त होने के कारण से प्रत्येक कार्य में किये गए प्रयास सफल सिद्ध होंगे और आत्मविश्वास भी थोड़ा बड़ा रहेगा फिर भी जीवन में भागा-दौड़ी बनी रहेगी, परिवार में पैतृक संपत्ति की हिस्सेदारी के विवाद में पड़ने से बचें, सितंबर माह में भाग्य का सहयोग तनिक कम रहने से मन में आशा व निराशा दोनों समान रूप से बनी रहेगी और व्यापार व नौकरी दोनों में ही संघर्ष से सफलता प्राप्त होगी साथ ही घरेलू वातावरण के अंदर भी कुछ गर्म सा माहौल अचानक बनने से मन में चिंता अनुभव होगी, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें।

अक्टूबर माह में भाग्य का पुनः सहयोग प्राप्त होने से कार्यक्षेत्र का विस्तार व आय में वृद्धि होने से आप आय-व्यय के बीच संतुलन बनाने में सफल रहेंगे जिससे मन में भी तनिक शांति अनुभव होगी और मेहनत का दौर जारी रहने से जीवन में व्यस्तता अनुभव होगी, संभव है अचानक कोई रुका धन प्राप्त हो जिससे भी आर्थिक स्थिति में सुधार संभव रहेगा और कोई नई योजना कार्यरूप ले सकती है, नवंबर माह में कर्तव्यनिष्ठा से कार्यक्षेत्र का विकास व यश में वृद्धि होगी किंतु मन में उलझनें भी बनी रहेंगी और पड़ोसियों के साथ भी मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है अतः क्रोध व वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें व महिला मित्र पर अधिक विश्वास करने से बचें, दिसंबर माह में आपके किए गए प्रयासों द्वारा मान-सम्मान में वृद्धि होगी व उच्च अधिकारी से सहयोग प्राप्त होगा और मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा, फिजूल धन खर्च पर कमी लाने का प्रयास करें, जमीन व सोने-चाँदी पर वर्ष भर निवेश करना शुभ रहेगा।
वर्ष 2026 के इन अशुभ तिथियों में रखें विशेष ध्यान
जनवरी:- 3, 4, 5, 8, 10, 11, 20 व 22।
फरवरी:- 4, 8, 12, 14, 15 व 20।
मार्च:- 2, 6, 8, 9, 10, 12, 13, 25 व 26।
अप्रैल:- 3, 5, 8, 11, 13, 17, 18, 20, 24, 26, 28 व 30।
मई:- 2, 5, 9, 16, 18, 23 व 30।
जून:- 3, 12, 18, 21 व 30।
जुलाई:- 3, 5, 11, 15, 24 व 29।
अगस्त:- 3, 8, 12, 17, 22 व 28।
सितंबर:- 4, 6, 8, 13, 23 व 30।
अक्टूबर:- 3, 7, 13, 18, 21, 25 व 29।
नवंबर:- 15, 17, 28 व 30।
दिसंबर:- 6, 11, 20, 21, 25 व 28।
वर्ष 2026 के इन शुभ तिथियों में करें किसी भी नए कार्य की शुरुवात
जनवरी:- 15, 17, 18, 25 व 30।
फरवरी:- 2, 6, 17, 22 व 26।
अप्रैल:- 1, 2, 7, 12, 19, 25 व 29।
जुलाई:- 2, 14, 16, 17, 23 व 30।
अक्टूबर:- 2, 4, 5, 9, 15, 23 व 27।
नवंबर:- 2, 4, 5, 7, 9, 12, 13, 22, 24, 25 व 28।
दिसंबर:- 2, 8, 14, 23 व 31।
उपाय
1. गणेश जी को नित्य नियम से दूर्वा और घी का दीपक अर्पित कर के गणेश चालीसा का पाठ करें।
2. गुरुवार व सोमवार के दिन गाय को केला खिलाएं।
3. किसी भिखारी को नित्य नमकीन का पैकेट दान करें।
जय श्री राम।






