बंद व्यापार चालू करने का अचूक उपाय
मेरे पास बहुत से लोग आते हैं कि उनका कारोबार एकदम बंद पड़ा हुआ है, आमदनी कुछ भी नही हो पाती तो आज मैं आप सभी को ऐसा उपाय बताने जा रहा हूँ जिनको करने से आपके व्यापार की बरकत होने लगेगी और आय की वृद्धि होगी।
मंत्र
।।जल खोलूँ, जल-हल खोलूँ, खोलूँ बंद-व्यापार, आवे धन अपार, फुरो मंत्र ईश्वरो वाचा, हनुमत वचन, जुग-जुग साचा।।
मंत्र विधि:-
साबुत काली उर्द के चार या आठ दाने लेकर एक साफ लाल कपड़े पर रख लें और गंगा जल से इन्हें शुद्ध कर धूप, दीप जलाकर 108 बार ऊपर बताए गए मंत्र का जाप करें और फिर उसकी एक पोटली बनाकर लाल धागे से बांध कर अपनी तिजोरी में रख दें।
नित्य दुकान में गणेश-लक्ष्मी पूजन के बाद इस पोटली की भी पूजा करें हनुमान जी कृपा से आपका बंद व्यापार शुरू हो जाएगा।
यह मंत्र शुक्ल पक्ष के किसी भी रविवार या मंगलवार के दिन प्रयोग कर सकते हैं।
जय श्री राम।






