नव ग्रहों की प्रसन्नता हेतु नहाने पूर्व करें यह उपाय

नव ग्रहों की प्रसन्नता हेतु नहाने पूर्व करें यह उपाय

 

नव ग्रह की प्रसन्नता हेतु नहाने के पूर्व करें यह उपाय

नव ग्रह की प्रसन्नता हेतु नहाने के पूर्व करें यह उपाय

 

हमारे जीवन में नव ग्रहों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है सूर्यादि नव ग्रहों की शुभ स्थिति से व्यक्ति को अनेक प्रकार के सुख व वैभव की प्राप्ति होती है हमारे महर्षियों ने नव ग्रहों को प्रसन्न करने हेतु अनेक उपाय बताए हैं आज मैं उन्ही में से प्रत्येक ग्रहों को प्रसन्न करने के खास उपाय बता रहा हूँ जिन्हें आपको नहाने के पूर्व करना होता है तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में जिनसे हम नव ग्रहों को प्रसन्न कर सकते हैं:-

 

१. सूर्य को प्रसन्न करने हेतु पानी में लाल चंदन, मुलेठी, इलायची, केसर या गुलाब के फूल डालकर स्नान करना चाहिए ऐसा करने से सूर्य के अशुभ फलों में कमी आती है।

 

२. चंद्रमा को प्रसन्न करने हेतु नहाने के पानी में श्वेत चंदन, श्वेत पुष्प, कपूर या इत्र आदि डालकर स्नान करना चाहिए ऐसा करने से व्यक्ति का मन स्थिर रहता है तथा चंद्रमा के अशुभ फलों में कमी आती है।

 

३. मंगल को प्रसन्न करने हेतु लाल चंदन, हींग या गुलाब की पंखुड़ियाँ डालकर स्नान करना चाहिए ऐसा करने से मंगल के अशुभ फलों में कमी आती है।

 

४. बुध को प्रसन्न करने हेतु जल में जायफल, चंदन, गोरोचन, दूर्वा घास या अक्षत डालकर स्नान करना चाहिए ऐसा करने से बुध के अशुभ प्रभावों में कमी आती है।

 

५. गुरु को प्रसन्न करने हेतु जल में हल्दी, केसर, पीला चंदन या पीले पुष्प डालकर स्नान करना चाहिए ऐसा करने से गुरु के अशुभ फलों में कमी आती है।

 

६. शुक्र को प्रसन्न करने के लिए जल में कच्चा दूध, इलायची, श्वेत चंदन या श्वेत पुष्प डालकर स्नान करना चाहिए ऐसा करने से शुक्र के अशुभ फलों में कमी आती है।

 

७. शनि को प्रसन्न करने हेतु जल में काला तिल, सौंफ या सरसों तेल की कुछ बूंदे डालकर स्नान करना चाहिए ऐसा करने से शनि के अशुभ फलों में कमी आती है।

 

८. राहु को प्रसन्न करने हेतु जल में दूर्वा घास, कस्तूरी, लोबान या गज दंत आदि डालकर स्नान करना चाहिए ऐसा करने से राहु के अशुभ फलों में कमी आती है।

 

९. केतु को प्रसन्न करने हेतु जल में लाल चंदन, सरसों के दाने या कुशा डालकर स्नान करना चाहिए ऐसा करने से केतु के अशुभ फलों में कमी आती है।

 

जय श्री राम।

 

Astrologer:- Pooshark Jetly

Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope)

Mobile:- 9919367470, 7007245896

Email:- pooshark@astrologysutras.com

1 reply

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *