नवंबर 2025 में भारत और दुनिया में आने वाले बदलाव
2025 के नवंबर माह में ग्रहों की स्थिति के आकलन अनुसार भारत के विदेशों से संबंध अच्छे रहेंगे साथ ही रेल यातयात और दूरसंचार व्यवस्थाओं या सेवाओ में सुधार देखने को मिलेगा, इस माह भूकंप प्रभावी क्षेत्रों में भूकंप आने की संभावना या अन्य किसी प्राकृतिक आपदा से थोड़ा नुकसान दिखता है, ठंडी हवाओं का जोर बढ़ने से मौसम में भी ठंडक बढ़ेगी एवं सामाजिक देशों में आंतरिक सैन्य संघर्ष, गृहयुद्ध, अग्निकांड, तोड़-फोड़ व साम्प्रदायिक उपद्रव होने या सामाजिक स्थानों व इमारतों में दुर्घटना होने की संभावना दिखती है, चीन अंतराष्ट्रीय राजनीति में खुद को कुछ अकेला अनुभव कर सकता है, मध्य एशिया में अचानक स्थिति कुछ बिगड़ने की भी संभावना दिखती है।
सूर्य की वृश्चिक संक्रांति रविवार के दिन पड़ने से स्थिरकारक रहेगी जिस कारण से दाल, गुड़, चीनी, ज्वार, बाजरा, गेहूँ के दामों में सम भाव देखने को मिलेगा तो वहीं रसीले पदार्थों के दामों में कुछ कमी दिखाई देगी, सोना-चाँदी, वस्त्र-रुई-कपास के दामों में स्थिरता देखने को मिल सकती है तो वहीं शेयर मार्केट में अच्छा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, अधिकांश वस्तुओं के दाम स्थिर रहेंगे अतः उनका संग्रह करने के लिए यह समय शुभ है।
जय श्री राम।






