तुला राशि 2026: जानिए अवसर-चुनौतियाँ व उपाय
तुला राशि वालों के लिए वर्ष 2026 जीवन में बदलाव और कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्रदान करने वाला रहेगा जहाँ शनि की स्थिति मेहनत का सूचक है तो वहीं गुरु का भाग्य व कर्म भाव से गोचर निश्चय ही भाग्य व कर्मक्षेत्र के विस्तार का सूचक रहेगी, जनवरी और फरवरी माह में विशेष परिश्रम से अच्छा लाभ और कारोबार के क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे और जीवन में भागा-दौड़ी व कार्यभार की अधिकता के कारण से कुछ थकान अनुभव हो सकती है साथ ही यात्रा के भी योग बनेंगे, बौद्धिक कार्यों से समाज में यश की वृद्धि होगी, मार्च माह में कार्यभार/जिम्मेदारियों की अधिकता के कारण से देह/शरीर में थकान अनुभव होगी एवं किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी भी उठानी पड़ सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें व अधिक तेल-मिर्च-मसाले वाले भोजन से थोड़ा परहेज करें।
Join Whatsapp Channel For All Updates
अप्रैल में कुछ विशेष प्रयास से सफलता प्राप्ति के यपग बन रहे हैं और किसी श्रेष्ठजन या उच्च अधिकारी या कर्मचारी का सहयोग प्राप्त होगा फिर भी कुछ विरोध वाली परिस्थितियों का सामना कुछ मौकों पर करना पड़ सकता है एवं घरेलू वातावरण को लेकर भी कुछ चिंता मन में अनुभव हो सकती है, मई व जून माह में प्रशासनिक सेवा व नौकरी वर्ग से जुड़े व्यक्तियों के लिए अच्छा समय रहेगा एवं कार्यक्षेत्र के विस्तार व उन्नति की अच्छी संभावनाएं रहेंगी और घरेलू वातावरण में माहौल कुछ शांत रहने से मन में भी शांति अनुभव होगी, गुरु परामर्श से लिए गए निर्णय विशेष लाभकारी सिद्ध होंगे फिर भी कार्यक्षेत्र में मेहनत व भागा-दौड़ी बनी रहेगी, जुलाई माह में व्यापार व व्यवसाय में उन्नति किंतु दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव की संभावना बनती दिखती है, भाग्य का सहयोग बना रहेगा जिस कारण से लाभ में वृद्धि व राजनीति क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों से संपर्क बढ़ने के योग रहेंगे, अगस्त माह में पार्टनरशिप में काम करने वालों के लिए थोड़ा मिला-जुला रहेगा अतः किसी पर भी अधिक विश्वास करने से बचें, विरोधाभास स्थिति का कुछ सामना करना पड़ सकता है और घरेलू वातावरण में कुछ तनाव सा रह सकता है लेकिन सामाजिक तौर पर यश में वृद्धि होगी और कुछ मेहनत से कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त होगा और आवश्यक वस्तुओं की खरीद पर अधिक धन खर्च होगा, नए वाहन क्रय करने की संभावना भी इस माह के मध्य भाग से रहेगी।

सितंबर व अक्टूबर माह में बुद्धि व चतुराई द्वारा कार्यक्षेत्र में सफलता, आय में वृद्धि व समाज के अंदर यश की वृद्धि होगी, यात्राओं के योग बनेंगे और धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी साथ ही किसी पुराने मित्र या जानने वाले के किसी समाचार से भी मन के अंदर प्रसन्नता अनुभव होगी किंतु दाम्पत्य जीवन में क्षणिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा, व्यर्थ की यात्राओं को टालने का प्रयास करें, नवंबर माह में आय-व्यय के बीच सामंजस्य बैठाने को लेकर थोड़ी चिंता अनुभव हो सकती है और स्वास्थ्य में भी थोड़ा उतार-चढ़ाव सा रह सकता है, कार्यक्षेत्र में भी कुछ विघ्न/बाधा का सामना करना पड़ सकता है, संतान के साथ व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें एवं धैर्य व संयम के साथ निर्णय लें, दिसंबर माह में तुला राशि वाले व्यक्तियों के जीवन में व्यस्तता अधिक देखने को मिल सकती है एवं किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात संभव रहेगी जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगी और इस माह भौतिकवादी चीजों पर एवं यात्राओं पर धन खर्च के योग बनते दिखते हैं जिस कारण से धन के कोष में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
वर्ष 2026 के इन अशुभ तिथियों में रखें विशेष ध्यान
जनवरी:- 5, 6, 7, 9, 13, 14 व 28।
फरवरी:- 3, 5, 9, 12, 15 व 21।
मार्च:- 2, 4, 13, 28 व 29।
अप्रैल:- 3, 7, 12, 16, 23, 25 व 28।
मई:- 3, 4, 5, 10, 18, 20 व 24।
जून:- 1, 6, 9, 13, 19, 21, 23 व 26।
जुलाई:- 2, 4, 6, 12, 16, 18 व 23।
अगस्त:- 5, 7, 9, 14 व 17।
सितंबर:- 2, 4, 6, 16, 27 व 30।
अक्टूबर:- 3, 5, 8, 14, 17 व 21।
नवंबर:- 10, 11, 12, 19, 20, 21 व 28।
वर्ष 2026 के इन शुभ तिथियों पर करें नए कार्य की शुरुवात
मार्च:- 1, 5, 15 व 30।
अप्रैल:- 2, 14, 15, 24 व 30।
जुलाई:- 1, 3, 15, 17, 22, 24 व 29।
नवंबर:- 2, 4, 6, 7, 15, 17, 23 व 25।
दिसंबर:- 5, 10, 15, 20, 25, 26, 30 व 31।
उपाय
1. गुरुवार के दिन गाय को चने की दाल भीगा कर गुड़ के साथ खिलाएं।
2. प्रत्येक शुक्रवार किसी महिला को खीर दान करें।
3. सुंदरकांड का नित्य पाठ करे।
जय श्री राम।






